टॉप-न्यूज़

आलोक शर्मा भोपाल लोकसभा से BJP उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल लोकसभा क्षेत्र से आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट दिया है। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह की नई भूमिका पार्टी और संगठन में शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने बीते चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को शिकस्त दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं के मुताबिक सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट संसदीय क्षेत्र में कम सक्रिय होने और बयानों से विवादों में रहने के कारण काटा गया है। यही वजह है कि पार्टी ने लगातार तीसरी मर्तबा भोपाल संसदीय सीट के मौजूदा सांसद की जगह नए चेहरे को उतारा है।

आलोक शर्मा भोपाल की उत्तर विधानसभा में शनिवार को लाभार्थी जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने के वार्ड 7 में हितग्राहियों के साथ सेल्फी ली।

आलोक शर्मा भोपाल की उत्तर विधानसभा में शनिवार को लाभार्थी जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने के वार्ड 7 में हितग्राहियों के साथ सेल्फी ली।

भाजपा ने भोपाल से आलोक शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा ने भोपाल से आलोक शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है।

भोपाल से भाजपा के सांसद की लिस्ट

वर्षसासंदपार्टी
1989सुशील चंद्र वर्माभाजपा
1991सुशील चंद्र वर्माभाजपा
1996सुशील चंद्र वर्माभाजपा
1998सुशील चंद्र वर्माभाजपा
1999उमाभारतीभाजपा
2004कैलाश जोशीभाजपा
2009कैलाश जोशीभाजपा
2014आलोक संजरभाजपा
2019प्रज्ञा ठाकुरभाजपा

संगठन और पार्टी के शीर्ष नेताओं की पसंद
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व महापौर आलोक शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने भोपाल में उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट पार्टी और संगठन के नेताओं की पसंद के चलते मिला है। भाजपा भोपाल लोकसभा सीट पर बीते 35 सालों से लगातार चुनाव जीतती आ रही है।

5 साल बाद दोबारा स्थानीय नेता को टिकट

भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से पांच साल बाद दोबारा स्थानीय नेता आलोक शर्मा को टिकट दिया है। इससे पहले साल 2014 में भाजपा ने आलोक संजर को चुनावी मैदान में उतारा था।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770