Friday, February 20, 2026
20 C
Bhopal

भोपाल में चक्कर खाकर बेहोश हुई ANM नर्स, मौत

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में एक ANM नर्स की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि बाथरुम से नहा कर निकली मृतका अचानक चक्कर खाकर गिरी औश्र बेहोश हो गई। परिजन उसे तत्काल जिंदल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत होने का अंदेशा जताया है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर में जिंदल अस्पताल के पास रहने वाली शीतल बैरागी (32) की मौत हुई है। शीतल वार्ड 68 स्थित आईटीआई डिस्पेंसरी में 2021 से एएनएम नर्स के रूप में काम कर रहीं थीं। मूलत: बैतूल की रहने वाली शीतल की 7 महीने पहले ही शादी हुई थी।

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। यहां पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। हालांकि पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। शीतल के भाई दीपक ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसे शायद हार्ट अटैक आया था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी।

इस उम्र में बहुत कम चांस होता है कि दिल की धड़कन अनियमित हो, मगर ऐसा हो भी सकता है। कई बार एक दम कोलेप्स के चांस होते हैं। अगर आपको थोड़े बहुत चक्कर आते हैं, या इससे जुड़े कुछ और लक्षण हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। अगर कोई इमरजेंसी सिचुएशन है तो बीपी-पल्स चेक करें और तुरंत ही सीपीआर दें। क्योंकि हम ऐसी सिचुएशन में मूव करने में जो समय लगाते हैं, वह समय मरीज की रिकवरी के लिए बहुत जरूरी समय होता है। इस केस को देखा जाए तो आशंका जताई जा सकती है कि यह दिल की धड़कन की अनियमितता के कारण हुआ होगा। आनुवांशिकी कारण भी हो सकता है।

डॉ. किस्ले श्रीवास्तव, कॉर्डियोजॉलिस्ट,​​​​सेज अपोलो अस्पताल

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img