Monday, March 30, 2026
23.7 C
Bhopal

अयोध्या नगर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को किया गिरफ्तार

भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 10 पेटी शराब जब्त की गई है। आरोपी अपनी स्विफ्ट कार को टैक्सी के रूप में चलाने का काम करता था।

इसी टैक्सी से अवैध शराब की तस्करी करता था। दूसरे जिलों से माल लाकर यहां स्लम एरिया में खपाता था। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति टैक्सी के रूप में अपनी स्विफ्ट कार चलाने की आड़ में बाहर से अवैध शराब लाकर इंद्रपुरी, अर्जुन नगर और झील नगर झुग्गी एरिया में बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगल भवन नगर निगम ऑफिस के पास सुरेन्द्र धाकड़ (25) निवासी ग्राम सेवनिया ओंकारा पिपलिया जाहिरपीर थाना सूखी सेवनिया को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से चार पेटी और पीछे वाली सीट पर रखी छह पेटी समेत कुल दस पेटी (90 लीटर) देसी शराब अवैध रूप से रखी मिली।

शराब सहित 6 लाख का माल जब्त

पुलिस ने कार और अवैध शराब समेत कुल 6 लाख रुपए का मशरुका बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इन दिनों अंकिता परिसर शुभम शादी हाल के पीछे अयोध्या नगर इलाके में रह रहा था।

वह 10वीं कक्षा तक पढ़ा है और अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 04 टीबी 4385 टैक्सी के रूप में चला रहा था। उसके खिलाफ थाना देव नगर जिला, रायसेन, थाना बरेली जिला, रायसेन, गोविंदपुरा और अयोध्या नगर थाने में प्रकरण दर्ज हैं।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img