Friday, February 20, 2026
16.1 C
Bhopal

700 किलो फूलाें से सजा बाबा महाकाल का दरबार

मध्यप्रदेश में जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। उज्जैन, भोपाल और ग्वालियर के श्रीकृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-आराधना हो रही है। बाबा महाकाल के दरबार को 700 किलो फूलों से सजाया गया है। गर्भगृह में फूलों का सिंहासन, दीवारों पर फूलों की लड़ियाें के साथ ही फूलों से बना छत्र और मोर पंख से सजावट की गई है। यहां श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु और शिव के दर्शन एक साथ होंगे।

शाम 6 बजे बाबा की सवारी गोपाल मंदिर पहुंचेगी, जहां हरिहर मिलन होगा। रात 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोपाल मंदिर में भगवान का दर्शन करेंगे। 12 बजे तक भगवान के दर्शन-पूजन, अभिषेक और आरती की जाएगी। 2 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे।

जबलपुर के पचमठा मंदिर में सुबह मंगला आरती से कृष्ण जन्मोत्सव की शुरुआत हुई। रात 12 बजे शहनाई वादन के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। ग्वालियर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण को 100 करोड़ से ज्यादा की एंटीक ज्वेलरी पहनाई जाएगी। इन आभूषणों में बेशकीमती रत्न हीरा, पन्ना, माणिक, मोती, पुखराज और नीलम जड़े हैं।

धार जिले के मां रेवा कुबेर शनि धाम में खाटू श्याम का 9 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया।

9 लाख रुपए के नोटों से खाटू श्याम का श्रृंगार

धार जिले के मां रेवा कुबेर शनि धाम में खाटू श्याम का 9 लाख रुपए के नोटों से श्रृंगार किया गया। पंडित आशीष बिल्लौरे ने बताया कि यहां जन्माष्टमी पर्व पर गरबा और मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन कर रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महा आरती के बाद प्रसादी वितरित की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img