Sunday, April 12, 2026
36.5 C
Bhopal

भोपाल में बैग-मार गैंग का आतंक: सीएम हाउस के पास डॉक्टर को निपटाया, अब महिलाओं को किया लहूलुहान

भोपाल। राजधानी में लुटेरे अब सिर्फ जेबकतरे नहीं रहे, बल्कि बाकायदा एक्शन हीरो बनने की फिराक में हैं। पुलिस शहर में ऑल इज वेल का झुनझुना बजा रही है और उधर बदमाशों ने मुख्यमंत्री निवास से लेकर गोविंदपुरा तक लूट का लाइव शो चला रखा है। आलम यह है कि 11 घंटे के भीतर बदमाशों ने वो गदर काटा कि पुलिस की गश्त सिर्फ कागजों पर दौड़ती नजर आ रही है।

एक्टिवा से ऐसी पटकनी दी कि पहुंच गईं ICU
गोविंदपुरा इलाके में तो बदमाशों ने हद ही कर दी। बेचारी आशा कार्यकर्ता अपनी सहेली के साथ एक्टिवा पर सवार होकर नारी शक्ति का परिचय दे रही थीं, तभी पीछे से आए झपट्टा मार उस्तादों ने बैग पर ऐसा हाथ मारा कि एक्टिवा का संतुलन बिगड़ गया। नतीजा? महिलाएं सड़क पर ऐसी गिरीं कि लुटेरे बैग लेकर रफूचक्कर हो गए और ये बेचारी अस्पताल पहुंच गईं। मामले में सूत्र ने बताया कि घायल आशा कार्यकर्ता के हाथ फैक्चर आया है, वहीं उनकी सहेली के सिर में 8 टांके आए हैं । फिलहाल ICU में रेस्ट‌ कर रही हैं।

साहब की नाक के नीचे वारदात, पुलिस खोज रही सुराग
अभी कल ही की बात है, जब लुटेरों ने मुख्यमंत्री निवास के पास एक डॉक्टर साहब को प्रसाद चढ़ाकर लूट लिया था। पुलिस अभी उस केस की फाइल खोल ही रही थी कि बदमाशों ने 11 घंटे बाद गोविंदपुरा में दूसरा प्रीमियर दिखा दिया। साहब की नाक के नीचे से लेकर सघन बस्तियों तक, लुटेरों का कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर है।

पुलिस का पुराना डायलॉग: जांच जारी है
हमेशा की तरह, गोविंदपुरा पुलिस अब सीसीटीवी के धुंधले फुटेज में बदमाशों के चेहरे तलाश रही है। पुलिस का वही रटा-रटाया डायलॉग सुनने को मिल रहा है जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।अब ये जल्द कब आएगा, इसका इंतजार तो खुद घायल महिलाएं भी कर रही हैं। भोपाल की सड़कों पर चल रहे हैं तो बैग कंधे पर नहीं, बल्कि तिजोरी की तरह पकड़कर चलें, क्योंकि खाकी सो रही है और लुटेरे जाग रहे हैं ।

Hot this week

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

Topics

शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की सिर पर पत्थर मारकर हत्या

​इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शनिवार...

भोपाल के 50 इलाकों में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 रिहायशी और कमर्शियल इलाकों...

ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, वर्दी फाड़ी; केस दर्ज

​इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img