Thursday, March 5, 2026
25.2 C
Bhopal

बैरागढ़ फ्लाईओवर:लाऊखेड़ी और सीहोर नाका पर एकसाथ काम शुरू

हलालपुर बस स्टैंड से सीहोर नाके तक तीन किलोमीटर लंबे बैरागढ़ फ्लाईओवर का निर्माण लाऊखेड़ी और सीहोर नाके पर एकसाथ शुरू हो गया है। काम पूरा करने के लिए 30 महीने यानी ढाई साल की समय सीमा तय की गई है। हालांकि अब तक का अनुभव बताता है कि शहर में प्रोजेक्ट अपनी डेडलाइन से दो साल या उससे भी अधिक देरी से बनते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह शहर की विकास एजेंसियों में तालमेल की कमी है। बैरागढ़ फ्लाईओवर के रास्ते में कोई पेयजल और सीवेज लाइन नहीं है, लेकिन बिजली के खंभों की शिफ्टिंग होना है।

इंदौर रोड का एंट्री पॉइंट, जाम से मिलेगी निजात

फ्लाईओवर से बैरागढ़ के लोगों और ग्राहकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। इंदौर रोड का एंट्री पॉइंट और थोक व्यापारियों का बड़ा बाजार होने के कारण यहां लोगों का आना-जाना बहुत होता है। ऐसे में मुख्य सड़क पर अक्सर जाम के हालात बने रहते हैं। फ्लाई ओवर बनने से आने-जाने वाले वो लोग जिन्हें बैरागढ़ रुकना नहीं है वे फ्लाई ओवर से सीधे जा सकेंगे।

इस प्रोजेक्ट में रुकावटें कम हैं : पीडब्ल्यूडी

^बैरागढ़ फ्लाईओवर के निर्माण में रुकावटें कम हैं। साइट पर कहीं भी पानी और सीवेज की पाइप लाइन नहीं हैं। बिजली पोल शिफ्टिंग का काम हमारी ई एंड एम विंग ने शुरू कर दिया है। त्योहार के बाद चार साइट पर काम शुरू हो जाएगा। –रवि शुक्ला, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img