बंसल ग्रुप के 30 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा
आयकर विभाग ने मध्यप्रदेश में बंसल ग्रुप के 30 से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा है। ग्रुप के ऑनर सुनील बंसल और अनिल बंसल के यहां शुक्रवार सुबह विभाग की टीम पहुंची। सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई भोपाल के साथ ही महू और मंडीदीप में चल रही है। बंसल कॉलेज के फर्स्ट फ्लोर को बंद कर दिया गया है। इंडस्ट्रीयल एरिया में टीएमटी सरिया की फैक्ट्री में भी कार्रवाई चल रही है। यहां गेट पर ताला लगा दिया गया है। आयकर टीम फैक्ट्री के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। मंडीदीप में कुल 4 ठिकानों पर रेड पड़ी है।
बंसल ग्रुप एजुकेशन, रियल एस्टेट, हेल्थ सहित अन्य सेक्टर में काम कर रही है। भोपाल के पहले वर्ल्ड क्लास रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम भी बंसल ग्रुप कर रहा है।