आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत

भोपाल के सूखी सेवनिया थाना इलाके में स्थित चौपड़ा में शुक्रवार की रात को ट्रैक्टर पलट गया। 40 मिनट तक ट्रैक्टर के नीचे दबे रहने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कराया, तब शव निकाला जा सका था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एएसआई दिलीप जायसवाल ने बताया- मथुरा प्रसाद (55) पुत्र जगन्नाथ सेन चौपड़ा गांव के निवासी थे। वे ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। गांव के ही एक खेत में शनिवार की तड़के सुबह बोवनी होना थी। इसके लिए मथुरा को बुलाया गया था। शुक्रवार की रात 8 बजे वह खेत पर ट्रैक्टर खड़ा करने के लिए निकले थे। गांव की मुख्य सड़क से खेत पर जाने वाले कच्चे रास्ते पर उन्होंने ट्रैक्टर को उतारा।

इससे उनका ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे वह दब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह से ट्रैक्टर को सीधा किया और उसके नीचे दबे व्यक्ति को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की चार बेटी और एक बेटा है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर के नीचे दबे मथुरा प्रसाद (55) चौपड़ा गांव के रहने वाले थे।

ट्रैक्टर के नीचे दबे मथुरा प्रसाद (55) चौपड़ा गांव के रहने वाले थे।

पानी के कारण खराब हो चुका था रास्ता

बताया जा रहा है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई तेज बारिश के बाद घटना स्थल पर पानी भर चुका था। इससे रास्ते में फिसलन थी और ट्रैक्टर कच्चे में उतरते ही डिस बैलेंस हो गया। मृतक के भतीजे गोलू ने बताया कि करीब 40 मिनट तक चाचा ट्रैक्टर के नीचे फंसे रहे।

पहले लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा करने की कोशिश की। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन को बुलाया गया। तब ट्रैक्टर सीधा और चाचा को बाहर निकाला जा सका। तब तक वह बेसुध हो चुके थे। कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थे।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770