आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में ब्लास्ट के साथ निकली आग; सुधार कार्य कर रहा इंजीनियर झुलसा

भोपाल के एक बिजली सब स्टेशन में लगी ME (मीटरिंग इंस्ट्रूमेंट) में जोरदार ब्लास्ट हो गया। मशीन किसी बम की तरह फटी और उसमें से भीषण आग भी निकली। हादसे में मशीन से निकले गर्म तेल की वजह से JE महेंद्र सिंह झुलस गए। उनका चेहरा और सीना बुरी तरह से जल गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

हादसा तब हुआ, जब जेई और अन्य कर्मचारी यहां लगे ME में सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उसमें अचानक विस्फोट हो गया। मशीन में तेल भरा हुआ था। धमाके के कारण पूरा तेल नीचे काम कर रहे जूनियर इंजीनियर सिंह पर गिर गया। उन्हें गंभीर हालत में राजधानी के निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। कुछ अन्य कर्मचारी भी मामूली रूप से झुलस गए।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770