आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

बड़े तालाब में कूदा प्रेमी जोड़ा, मौत

भोपाल के बड़े तालाब में महिला और पुरुष के शव मिले हैं। दोनों लिव इन में रह रहे थे। महिला के पति की इसी साल 23 जनवरी को सागर में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से वो पति के दोस्त के साथ रह रही थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

श्यामला हिल्स थाने के एएसआई जगदीश परमार ने बताया कि शव बुधवार सुबह 8.30 बजे बोट क्लब स्थित पंप हाउस के पास बड़े तालाब में मिले। इन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों मोपेड से यहां आए थे। पहले महिला ने तालाब में छलांग लगाई, फिर पुरुष कूदा।

मोपेड के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर महिला की पहचान प्रिया साहू (32) पत्नी स्वर्गीय दशरथ साहू के रूप में हुई है। दूसरे शव की शिनाख्त दुर्गेश सोनी (32) के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल बाग सेवनिया के विश्वकर्मा नगर में रह रहे थे। परिजन को सूचना दे दी गई है। उनके बयानों के बाद ही सुसाइड के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

श्यामला हिल्स थाने के टीआई आरवी सिंह विमल ने बताया कि प्रिया भोपाल में सिलाई का काम करती थी। 13 साल का बेटा है। उसके पति दशरथ साहू की 23 जनवरी को सागर में हत्या हो गई थी। दुर्गेश उसके पति का दोस्त था। दोनों में पहले से जान-पहचान थी।

सागर में हुई थी महिला के पति की हत्या

दुर्गेश सोनी मूल रूप से सतना का रहने वाला था। सागर में एक ज्वेलरी शॉप पर काम कर चुका था। जनवरी में उसने सागर के बहेरिया थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस को बताया था- 23 जनवरी की शाम भोपाल से मेरा दोस्त दशरथ साहू और उसकी पत्नी प्रिया साहू सागर मुझसे मिलने आए थे। हम लोग कार से बहेरिया के बड़े शंकरजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद रात करीब 10.15 बजे बहेरिया चौराहे पर जलसा होटल में खाना खाया। होटल से थोड़ा आगे बहेरिया पंचायत भवन के पास कार खड़ी करके बातचीत कर रहे थे।

रात करीब 12.30 बजे दो लड़के आए और गाली-गलौज करने लगे। मैंने और दशरथ ने कार से बाहर आकर उन्हें रोका। इसी दौरान उनके दो साथी और मौके पर आ गए। चारों ने मेरे और दशरथ के साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों से पीटा। मारपीट में प्रिया के चेहरे पर भी चोट आई। दशरथ के मुंह और माथे पर गंभीर चोटें लगीं। चारों आरोपी भाग निकले।

घटना की सूचना पर डायल 100 आई और हमें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दशरथ को भोपाल रेफर किया गया। शिकायत पर बहेरिया थाना पुलिस ने मारपीट समेत अन्य सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। भोपाल में उपचार के दौरान दशरथ साहू की मौत हो गई। इसके बाद हत्या की धारा बढ़ाई गई।

मामला फिलहाल कोर्ट में है। सभी आरोपी जेल में हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770