Monday, February 23, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल में 5वीं मंजिल से गिरी 9वीं की छात्रा, मौत

भोपाल में 9वीं की छात्रा एक अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे से पहले वह 6 घंटे से लापता थी।

घटना शहर के कोलार स्थित अल्टीमेट कैंपस की गुरुवार शाम की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि कपड़े सुखाते समय उसका पैर फिसलने से हादसा हुआ है। वहीं, बिल्डिंग के रहवासी और माली ने बताया कि किशोरी ने खुदकुशी की है।

कोलार थाना एसआई जितेंद्र केवट के मुताबिक रिया कटारे (15) के पिता राजेश कटारे पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। गुरुवार की शाम को बंसल अस्पताल से सूचना मिली की किशोरी फ्लैट की पांचवीं मंजिल से गिरी है। परिजनों ने कपड़ा सुखाते समय पैर फिसलने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है।

मछली पकड़ रहे युवकों ने बताया, लड़की बालकनी से गिरी कॉलोनी में माली का काम करने वाले राजेंद्र माली ने बताया कि हादसा गुरुवार शाम करीब 4:15 बजे का है। इस समय वह घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर काम कर रहा था। तभी कलियासोत नहर में मछली पकड़ रहे युवकों ने शोर किया। आवाज देकर बताया कि लड़की बालकनी से गिर गई है।

आनन-फानन में परिजन नीचे आए, उसे लेकर अस्पताल गए। जिस फ्लैट में लड़की रहती थी। वहां दो बालकनी हैं। एक रोड की ओर, दूसरी पिछले हिस्से में कलियासोत नहर की तरफ। छात्रा लियासोत नहर की तरफ वाली बालकनी से नीचे गिरी।

घटना भोपाल के कोलार स्थित अल्टीमेट कैंपस की है।

घटना भोपाल के कोलार स्थित अल्टीमेट कैंपस की है।

घर से बिना बताए गई थी छात्रा, लौटी तो बालकनी से गिरी अपार्टमेंट में काम करने वाले एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10 बजे लड़की बिना बताए घर से निकली थी। उसके पिता और भाई उसे तलाशते रहे थे।

शाम को चार बजे किशोरी लौट आई थी। इस बीच परिजन पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दे चुके थे। घर लौटने के चंद मिनट बाद ही वह बालकनी से नीचे गिर गई। लड़की के पिता कॉलोनी में पुलिस के वाहन से आते थे। वह स्वयं को इंस्पेक्टर बताते हैं।

परिजन बॉडी लेकर रवाना, फ्लैट में लगा ताला

हादसे के बाद परिजन बॉडी लेकर रवाना हो गए हैं। फ्लैट में ताला लगा है। बताया जा रहा है कि फ्लैट में परिवार बीते 8 महीने से रह रहा है। रिया परिवार में सबसे छोटी थी। उसके दो बड़े भाई और दो बड़ी बहन हैं। एक बहन ग्वालियर में पढ़ रही है। दूसरी की शादी हो चुकी है।

पुलिस ने कहा- कपड़े सुखाते समय गिरी लड़की

कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया- परिजनों ने शुरुआती जांच में कपड़े सुखाते समय पैर फिसलने के कारण हादसा होने की बात कही है। डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके। जांच में हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img