आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में पानी पर दिखी अयोध्या मंदिर की झलक

भोपाल के बड़ा तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन और वाटर स्क्रीन पर अयोध्या मंदिर की शार्ट फिल्म दिखाई गई। पानी में मंदिर और प्रभु श्रीराम की आकृति को निहारने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे|

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

शुक्रवार शाम 7 बजे से स्थानीय अधिकारियों के लिए एक शो का आयोजन किया गया। इसमें 10 मिनट की फिल्म, शिवाजी से लेकर आज तक का इतिहास बताया गया। डिजाइनर संगीत ने बताया, फिल्म में बलिदान की परंपरा को दिखाया जा रहा है। इसके बाद 7 मिनट का फाउंटेन शो किया गया। इसमें सभी ऋतुओं को दर्शाया गया है। जिसमें चौपाइयां भी बताई जा रही।

बता दें, 22 जनवरी को बोट क्लब पर 51 हजार दीप जलाए जाएंगे। इसके पहले 21 जनवरी को एमपीटी के थिएटर में श्री रामचंद्र के अयोध्या लौटने का एपिसोड दिखाया जाएगा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770