भोपाल क्राइम ब्रांच ने शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने आरोपिया के पास से 1 किलो 428 ग्राम गांजा जप्त किया है | वही क्राइम ब्रांच आरोपिया सुधा श्रीवास (50) से पूछताछ कर रही है | सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाहजहानाबाद वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे एक महिला गांजा खपाने की फिराक में बैठी है | इसके बाद थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच अनिल कुमार यादव ने टीम गठित कर आरोपियां की धरपकड़ के लिए रवाना किया | क्राइम ब्रांच ने मुखबीर के बताए स्थान पर आरोपिया को धरदबोचा मामले में क्राइम ब्रांच आरोपिया से पूछताछ कर रही है जिससे पता चल सकेगा और कितने तस्कर इस खेल में शामिल है | मामले में क्राइम ब्रांच आरोपीया के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है |
गांजा तस्कर को पकड़ने में इन लोगों की रही अहम भूमिका
शातिर महिला गांजा तस्कर को पकड़ने में निरीक्षक अनिल कुमार यादव की अहम भूमिका रही | इसके साथ ही उप निरीक्षक अजीज खान सहायक उप निरीक्षक अनिल तिवारी सहायक उप निरीक्षक चंद्र मोहन समेत थाना क्राइम ब्रांच की टीम ने सराहनीय कार्य किया |




