Saturday, February 21, 2026
25 C
Bhopal

10वीं बोर्ड के रिजल्ट में भोपाल 28वें पायदान पर

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। भोपाल के एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अश्विनी केवट ने प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।

सुभाष उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा इशिका कपूर ने भी 98.02 % के साथ प्रदेश में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इशिका ने कुल 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान पाया है।

मध्यप्रदेश में इस बार कुल 76.22% विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले साल के 58.10% परिणाम की तुलना में बेहद सुधार है। बावजूद इसके, राजधानी भोपाल का प्रदर्शन प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले निराशाजनक रहा। भोपाल 28 वें स्थान पर रहा है।

छात्राओं ने मारी बाजी इस साल छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 79.27% रहा, जबकि छात्र 73.21% पर ही ठहर गए। स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का परिणाम मात्र 28.70% रहा।

टॉप पर ये जिले, भोपाल फिर पिछड़ा

प्रदेश में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन नरसिंहपुर, नीमच और मंडला जिलों ने किया। वहीं, इंदौर 16वें, उज्जैन 22वें, जबलपुर 36वें और ग्वालियर 40वें स्थान पर रहा।

कोचिंग नहीं गई, सिर्फ सेल्फ स्टडी की, पिता का देहांत हो चुका

प्रदेश में टॉप 10 में अपनी जगह बनाने वाली इशिका ने कहा कि, पिताजी का देहांत हो चुका है। आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। मम्मी हाउस वाइफ हैं और हम तीन बहनें हैं। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। बिना कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी की।

इशिका ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए कभी घंटों की गिनती नहीं की। न कोई तय फॉर्मेट था और न ही सिर्फ रीडिंग पर ध्यान दिया। हमेशा खुद से सवाल पूछे, कांसेप्ट क्लियर करने पर फोकस किया। पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दिया बल्कि उसे समझने का जरिया बनाया।

इशिका ने कहा, मेरे लिए मार्क्स से ज्यादा महत्वपूर्ण कांसेप्शनल क्लैरिटी थी। अब मैं 11वीं में पीसीएम लेकर पढ़ाई करूंगी और आईआईटी में दाखिला लेना मेरा लक्ष्य है।

भोपाल में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप

  • अश्विनी केवट- एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया।
  • सोनम यादव सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने 493 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में आठवां स्थान पाया।
  • लवकेश बारपेटे सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने 492 अंक लेकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।
  • नोया नूर अंसारी शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद की छात्रा हैं। उन्होंने भी 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।
  • नोया नूर अंसारी शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद की छात्रा हैं। उन्होंने भी 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।
  • इशिका कपूर सुभाष उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 491 अंक हासिल किए और प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।

यह हैं भोपाल के टॉपर्स

  • इशिका कपूर, सुभाष उत्कृष्ट स्कूल, 491 अंक 10वां स्थान
  • अश्विनी केवट, पिता मनोज कुमार केवट –एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 494 अंक। सांतवा स्थाना प्रदेश में
  • सोनम यादव, पिता वकील यादव –सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय – 493 अंक। आंठवा स्थान प्रदेश में
  • लवकेश बारपेटे, पिता श्रीराम बारपेटे – सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय – 492 अंक। नौंवा स्थान प्रदेश में
  • नोया नूर अंसारी, पिता नसीरुद्दीन चौधरी – शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद – 492 अंक नौंवा स्थान प्रदेश में

कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने दी बधाई

कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने कहा, जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है, उन्हें हमारी ओर से ढेरों शुभकामनाएं। वह अपने जीवन में आगे बढ़े और अगर कोई आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाया है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन कहीं से खत्म नहीं होता है। आप सभी बच्चे और मेहनत करें और अगले साल श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करें।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img