Friday, February 13, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में दो किलो सोना चोरी करने वाले हिरासत में

निशातपुरा पुलिस ने कारोबारी का दो किलो सोना चोरी करने वाले आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने 6-7 अक्टूबर की दरमियानी रात को वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी वारदात के समय कार में सो रहा था। इससे पहले उन्होंने एक ढाबे में खाना खाया और शराब भी पी थी। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक भोपाल के रहने वाले रामबाबू राठौर सोने के व्यापारी हैं। वह बीती 6-7 अक्टूबर की रात भोपाल से बैरसिया की ओर जा रहे थे। उनके पास गाड़ी में रखे हुए बैग में करीब दो किलो सोना और नकदी चार लाख रुपए रखे थे।

इस दौरान रास्ते में उन्होंने एक ढाबे पर खाना खाया और शराब पी। शराब पीने के बाद वह बेसुध हो गए थे। इसके बाद वह नशे की हालत में कार के पास सो गए थे। बाद में जब उनकी नींद खुली और कार में जाकर देखा तो बैग गायब हैं। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम बताया।

शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों का रूट मैप तैयार किया। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किए था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है, उन से पूछताछ जारी है।

Hot this week

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img