Tuesday, March 10, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल; लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने थाना घेरा

भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक लापता युवक की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान लालू यादव उर्फ अर्जुन के रूप में हुई है, जो शबरी नगर का निवासी था। युवक की लाश बिलकिसगंज थाना क्षेत्र स्थित एक डैम में तैरती हुई मिली।

परिजनों ने एक कैफे में युवक की हत्या का आरोप लगाया है और इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए थाने का घेराव किया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोगों ने कमला नगर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अगर पुलिस पहले ही कदम उठाती तो युवक की जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कैफे से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बहन का दावा: “भाई की हत्या के बाद बॉक्स में रखकर ले गए लाश

मृतक की बहन ममता यादव ने दावा किया है कि लालू यादव को 19 मई की रात नेहरू नगर स्थित पलक कॉम्प्लेक्स में एक कैफे में बुलाया गया था। यह कैफे शुभम नागेश्वर का बताया जा रहा है। ममता के अनुसार, “सीसीटीवी फुटेज में मेरा भाई रात 12:19 बजे कैफे के अंदर जाते हुए साफ नजर आ रहा है। लेकिन इसके बाद वह बाहर नहीं आता। वहीं, रात करीब तीन बजे एक और सीसीटीवी में चार-पांच लड़के एक बॉक्स में कुछ उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। उसी बॉक्स में मेरे भाई की लाश थी। इसी फुटेज में शुभम मेरे भाई की शर्ट और बाइक के साथ बाहर निकलता दिख रहा है।

पुलिस को 2 दिन पहले दे चुके थे सीसीटीवी फुटेज, नहीं हुई कार्रवाई परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 2 दिन पहले ही पुलिस को संदेहियों की सीसीटीवी फुटेज सौंप दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ममता का आरोप है कि, “हम लगातार पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं, मगर ना तो आरोपियों को बुलाया गया और ना ही उनसे पूछताछ की गई। उल्टा पुलिस हमें ही टालती रही। शुभम ने ही मेरे भाई को फोन कर बुलाया था। उसकी बहन रक्षा और मां भी उस समय पास में थीं। उसी रात के बाद भाई लापता हो गया और अब उसकी लाश मिली है।

शुभम शर्ट बदलकर बाहर निकला”

ममता यादव के अनुसार, “कैफे के बाहर लगे सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि रात करीब तीन बजे कुछ युवक एक बॉक्स को कार में रख रहे हैं। उसमें शुभम भी शामिल है। मेरे भाई की शर्ट और जूते शुभम पहने हुए दिख रहा है, लेकिन उसकी पैंट अलग है। साफ है कि यह सब सुनियोजित था। मृतक और शुभम की जान-पहचान 8 साल पुरानी थी। इससे पहले भी एक बार लड़की भागकर लालू के पास आ गई थी, लेकिन उसके घरवालों ने धमकी दी थी कि शादी नहीं होने देंगे और लालू को मरवा देंगे।”

पूरे मामले को लेकर एसीपी चंद्रशेखर पांडे ने कहा,

थाना बिलकिसगंज क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान अब गुमशुदा युवक अर्जुन यादव के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर लिया गया है। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया चल रही है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की संवेदनाएं हमारे साथ हैं और जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img