Friday, February 20, 2026
16.1 C
Bhopal

Bhopal News: भोज विवि परिसर में बार-बार क्‍यों आ रहा बाघ, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

भोपाल का एक बाघ, नाम टी-1233। यह एकमात्र ऐसा बाघ है जो अपने कुनबे के नक्शेकदम पर चल रहा है। मतलब परिवार के सदस्य जिन रास्तों से गुजर चुके हैं, जहां ठहरते रहे हैं और एक दिन में जितना घूमते हैं, यह भी वही सब कर रहा है। यह वही बाघ है जो फरवरी 2022 के पहले हफ्ते में कोलार रोड स्थित भोज विश्वविद्यालय परिसर में घुसा था। करीब एक साल पहले इसके भाई-बहन भी भोज विवि तक आ चुक हैं। हालांकि अब यह सुरक्षित लौट चुका है। फिलहाल इसका ठिकाना केरवा व वीरपुर का जंगल है। भोपाल सामान्य वन मंडल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में बाघ की पहचान और उसके सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है।

उल्लेखनीय है कि यह बाघिन टी-123 की संतान है। इसका जन्म वर्ष 2020 में केरवा के जंगल में हुआ था। वजन 175 किलो के करीब है। उम्र 25 माह हो चुकी है। यह क्षेत्र में रोजाना 12 से 18 किलोमीटर घूम रहा है। आमतौर पर बाघ सामान्यत: एक दिन में 30 वर्ग किलोमीटर तक घूम सकते हैं। इसके भाई का नाम बाघ टी-1234 है, जिसका जन्म इसके साथ हुआ था। इन दोनों के पहले बाघिन टी-123 ने दो शावकों को जन्म दिया था। इनमें से एक का नाम बाघ टी-1231 व बाघिन टी-1232 रखा गया था। वन विभाग की रिपोर्ट में सामने आया है कि सबसे पहले जनवरी 2021 में ये दोनों भोज विश्वविद्यालय परिसर में घुसे थे। वहीं इनकी मां बाघिन टी-123 भी कई बार आबादी के नजदीक देखी जा चुकी है।

इसलिए खास होता जा रहा यह कुनबा

बाघिन टी-123 का इलाका राजधानी से सटे केरवा, कलियासोत, मेंडोरा, बुल मदर फार्म के पीछे, वाल्मी पहाड़ी, 13 शटर गेट, जागरण लेकसिटी के पिछले हिस्सा रहा है। इनकी संतानें भी इन्हीं इलाकों में है। पूर्व के बाघों की तरह ये ठिकाने नहीं बदल रहे हैं। इनकी मौजूदगी के कारण नए बाघ इस जंगल में अपना स्थायित्व नहीं बना पाते हैं। वन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे बाघ रातापानी वन्यजीव अभयारण्य से भोपाल के नजदीक आते हैं और फिर लौट जाते हैं।

भोज विवि परिसर में कब-कब देखे गए बाघ

जनवरी 2021 : पहली बार बाघ देखने के दावे किए गए। तब साक्ष्य नहीं मिले थे।

6 फरवरी 2022 : रात 1:15 बजे पहली बार बाघ को चौकीदारों ने प्रत्यक्ष देखा था। दूसरे दिन सीसीटीवी कैमरे में बाघ कैद हुआ था।

8 फरवरी 2022 : रात सवा दस बजे चौकीदारों ने दोबारा बाघ देखने का दावा किया, लेकिन साक्ष्य नहीं मिले।

भोज विश्वविद्यालय परिसर में बाघ टी-1233 घुसा था, लेकिन उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। यह राजधानी के पासपास घूम रहे बाघों का अच्छा बर्ताव है। वह जंगल में सुरक्षित लौट चुका है।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img