Monday, February 23, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल: अचानक सीने में उठा दर्द और अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई ‘एमपी प्रशासन’ की कार

आईएचएम के सामने हादसा; ड्राइवर की बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल में भर्ती

भोपाल | राजधानी के शाहपुरा लेक स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM) के पास सोमवार को एक सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर लौट रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराई। कार की नंबर प्लेट पर ‘मध्य प्रदेश प्रशासन’ लिखा हुआ है।

तबीयत बिगड़ने से खोया नियंत्रण

​प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में केवल ड्राइवर ही सवार था। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय अचानक ड्राइवर के सीने में तेज दर्द उठा, जिससे वह वाहन पर संतुलन खो बैठा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली का खंभा भी झुक गया।

राहगीरों ने बचाई जान

​हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ड्राइवर को कार से बाहर निकाला और पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल ड्राइवर की स्थिति को लेकर डॉक्टरों की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुँची और क्रेन की मदद से वाहन को रास्ते से हटवाया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार किस विभाग की है और हादसे का सटीक तकनीकी कारण क्या था।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img