Tuesday, March 10, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोषी अतुल निहाले की फांसी की सजा के अमल पर फिलहाल रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत अब इस मामले में सजा और दोष सिद्धि के पहलुओं पर विस्तार से सुनवाई करेगी।

​न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की तीन सदस्यीय बेंच ने यह आदेश दिया। कोर्ट अब रिकॉर्ड और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर तय करेगा कि निचली अदालतों के फैसले में हस्तक्षेप की जरूरत है या नहीं।

स्पेशल कोर्ट ने सुनाई थी ‘तिहरी फांसी’

​बता दें कि 18 मार्च 2025 को भोपाल की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने इस मामले को ‘दुर्लभतम’ (Rarest of Rare) माना था। बीएनएस लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में यह पहला मामला था, जिसमें दोषी को तीन अलग-अलग धाराओं में फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखते हुए टिप्पणी की थी कि यह अपराध रूह कंपा देने वाला है।

क्या था पूरा मामला?

​यह जघन्य वारदात 24 सितंबर 2024 को हुई थी। शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाली 5 साल की मासूम अपनी दादी के पास से किताबें लेने नीचे गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। तीन दिन बाद आरोपी अतुल निहाले के घर में रखी पानी की टंकी से बच्ची का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में सबूत छिपाने के जुर्म में दोषी की मां और बहन को भी दो-दो साल की सजा सुनाई गई है।

Hot this week

डेंटिस्ट महिला से दुष्कर्म, शादी का वादा कर मुकरा भोपाल का विवेक जैन

इंदौर | शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक...

बिना पंजीयन चल रहे डॉ. बत्रा होम्योपैथिक क्लीनिक पर छापा, स्वास्थ्य विभाग ने जड़ा ताला

​भोपाल। राजधानी के एमपी नगर क्षेत्र में संचालित प्रसिद्ध...

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...

Topics

एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: पटवारी ने 26 नगर अध्यक्षों की घोषणा की

​भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने...

भोपाल: ‘मिलन स्वीट्स’ पर आयकर का छापा, ‘पेट पूजा’ सॉफ्टवेयर से करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट (एमपी...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img