Monday, February 23, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इस सुधार कार्य के चलते शहर के अलग-अलग हिस्सों में 4 से 6 घंटे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि कटौती के दौरान असुविधा न हो।

प्रमुख इलाकों का शेड्यूल:
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक: गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, गंगौत्री भवन, प्रियदर्शनी और आसपास के क्षेत्र।
  • सुबह 11 से शाम 4 बजे तक: दीपड़ी और इससे लगे इलाके।
  • सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: बैरागढ़ चीचली, मीनाखेड़ी, सतगढ़ी, अमराई, गेहूंखेड़ा और नजदीकी कॉलोनियां।

वरिष्ठ पत्रकार की सलाह: बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई और वर्क-फ्रॉम-होम वाले लोगों को परेशानी हो सकती है, इसलिए मोबाइल और इनवर्टर रात में ही फुल चार्ज कर लें।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img