Monday, March 9, 2026
27.2 C
Bhopal

Bhopal Weather update: गुजरात की तरफ खिसका चक्रवात, सर्द हवाएं चलीं, भोपाल में एक डिग्री लुढ़का पारा

हवाओं का रुख बदलकर अब उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। हवाओं में नमी कम होने के कारण बादल भी छंट गए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छंटने और हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। उधर आसमान भी अब साफ हो गया है। बुधवार को दिन का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया है। उसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी आगे बढ़कर दक्षिणी गुजरात पर सक्रिय हो गया है। जिसके चलते हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवाओं का पैटर्न अधिकतर उत्तरी बना रहने से वातावरण में ठंडक बढ़ने लगी है। हवाओं में नमी नहीं रहने के कारण बादल भी छंट गए हैं। साहा ने बताया कि मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था। बुधवार को रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य रहा। साहा के मुताबिक बुधवार को सर्द हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है। उधर गुरुवार को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को पूर्वी मध्यप्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img