Thursday, March 12, 2026
31.4 C
Bhopal

भोपाल; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई महिला की मौत:पहले भी हो चुके है हादसे; बिजली कंपनी पर लगे लापरवाही के आरोप

भोपाल के करोद स्थित रतन कॉलोनी में बीते 27 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें किरण जाटव (40) घर की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। वह 50% तक झुलस गई थी। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 23 दिन पहले इसी जगह पर ऐसा हादसा हो चुका है। जिससे गुस्साए लोग हंगामा कर चुके हैं। महिला की मौत के बाद परिजनों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

मृतका के बेटे मंजीत जाटव ने बताया कि घर की छत पर ही बाथरूम बना है। हादसे के दिन मां ने वहां कपड़े धोए और उन्हें सुखाने दीवार पर डाल रही थीं। तभी हाईटेंशन लाइन ने चपेट में ले दिया। लाइन छत के ठीक ऊपर बेहद करीब से गुजर रही है। घटना के तुरंत बाद मां को पहले सांई हॉस्पिटल लेकर पहुंचे फिर हमीदिया अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई।

पति सब्जी का ठेला लगाते हैं

किरण के पति कैलाश जाटव सब्जी का ठेला लगाते हैं। जबकि किरण एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अटेंडर का काम करती थीं। हादसे के समय किरण के दोनों बेटे मौजूद थे, जो हादसे से दहशत में आ गए थे।

दुर्गा पांडाल में भी फैल चुका है करंट

इससे पहले 12 अक्टूबर को भी बड़ा हादसा हो चुका है। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से माखन साहू (35), विपिन जाटव (17), दिनेश बिरजा (21) और रोहन जाटव (21) झुलस गए थे। दुर्गा पंडाल में नवमी के चलते देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। इसी दौरान माइक का वायर खराब हो गया था। जिसे सुधारने के लिए एक युवक पाइप के जरिए ऊपर चढ़ा था। यही से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसे उसे करंट लग गया। इसके बाद 3 अन्य युवक भी चपेट में आ गए। युवकों के हाथ-पैर और मुंह समेत शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया था।

हाईटेंशन लाइन की वजह से पहले भी हो चुके हादसे

रतन कॉलोनी में रहने वाले बजरंग दल के जिला गौशाला संपर्क प्रमुख विनोद जौहरे ने बताया

इस इलाके में हाईटेंशन लाइन जमीन से कुछ मीटर ही दूरी पर ही है। 11केवी लाइन भी घरों के ऊपर से गुजर रही है। इस वजह से पहले भी हादसे हो चुके हैं। हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं। बावजूद बिजली कंपनी ने अब तक शिफ्टिंग नहीं की है।

Hot this week

भोपाल: बिना ATM और UPI इस्तेमाल किए रिटायर कर्मचारी के खाते से उड़े 3.17 लाख

​भोपाल | राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में सायबर ठगी...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, सगाई के बाद मुकरा आरोपी, केस दर्ज

इंदौर। शहर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी...

Topics

भोपाल: बिना ATM और UPI इस्तेमाल किए रिटायर कर्मचारी के खाते से उड़े 3.17 लाख

​भोपाल | राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में सायबर ठगी...

मायके गई थी पत्नी, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; जांच में जुटी कमला नगर पुलिस

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा...

मंगेतर के साथ रेप के आरोप में जमानत मिलने के बाद युवक ने फसी लगाई

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img