राजधानी की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले प्रख्यात जागीरदार तथा सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (पीएचई) मुताहिर मोहम्मद खान का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। निधन का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) बताया गया। मुताहिर मोहम्मद खान का निवास प्रोफेसर कॉलोनी में था। उनका निधन रात 12:30 बजे हुआ। वे अपने सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण शहर के हर वर्ग में सम्मानित थे। इंजीनियरिंग सेवा में रहते हुए उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों का सफल नेतृत्व किया और सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजसेवा से जुड़े रहे।
शनिवार दोपहर उन्हें भोपाल टॉकीज के समीप स्थित बड़ा बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहर की जानी-मानी हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रिश्तेदारों और आम नागरिकों ने शिरकत की। शहरवासियों ने कहा कि वे ईमानदार अधिकारी , सादगी और इंसानियत की मिसाल भी थे।