भोपाल में BJP की बैठक में बड़ा बदलाव:नरोत्तम मिश्रा सागर, भूपेंद्र सिंह ग्वालियर, राजेंद्र शुक्ला भोपाल कलस्टर इंचार्ज
भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए जुट गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को मध्यप्रदेश दौरे पर आ सकते हैं। वे झाबुआ से लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाएंगे। प्रदेश भाजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। झाबुआ आदिवासी बहुल सीट है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तरह भाजपा इस बार भी आदिवासी सीटों पर बढ़त की कोशिश में है।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए BJP की शनिवार को बड़ी बैठकें हो रही हैं। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, MP के लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और MP BJP के तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।
पहले कलस्टर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें PM मोदी के दौरे पर चर्चा की गई। फरवरी के दूसरे हफ्ते से अमित शाह के साथ पार्टी के दूसरे दिग्गज चुनाव प्रचार के लिए MP आ सकते हैं। छिंदवाड़ा में जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह की सभाएं हो सकती हैं।
लोकसभा कलस्टर के प्रभारियों में बदलाव किया गया। अब सागर कलस्टर नरोत्तम मिश्रा देखेंगे, ग्वालियर कलस्टर में भूपेंद्र सिंह को इंचार्ज बनाया गया, भोपाल कलस्टर को अब राजेंद्र शुक्ला देखेंगे।
जानिए किसे कौन का कलस्टर
भूपेंद्र सिंह-ग्वालियर
कैलाश विजयवर्गीय-जबलपुर
विश्वास सारंग-उज्जैन
जगदीश देवड़ा-इंदौर
राजेंद्र शुक्ल- भोपाल
प्रह्लाद पटेल- रीवा
नरोत्तम मिश्रा- सागर
अशोकनगर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बाई साहब यादव, उनके बेटे अजय यादव ने बीजेपी में घर वापसी की।
सिहोरा (जबलपुर) से कांग्रेस की विधानसभा प्रत्याशी रहीं एकता ठाकुर आज BJP जॉइन करेंगी। वे भी भाजपा कार्यालय में मौजूद हैं।