Tuesday, February 24, 2026
19.7 C
Bhopal

छिंदवाड़ा में भाजपा पार्षद को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर-45 के माली मोहल्ले बीजेपी पार्षद को के साथ मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें वार्ड के कुछ लोग उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटते हुए दिख रहे है। पार्षद ने मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ देहात थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पार्षद भूरा भावरकर ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह वार्ड में बने एक मंदिर के चबूतरे को देखकर लौट रहे थे। तभी वार्ड में रहने वाले आकाश नागवंशी, करण नागवंशी और पिंटू धुर्वे ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

टीआई गोविंद राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला एक दिन पुराना है। तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया। पुलिस जांच कर रही है।

जमीन को लेकर विवाद

दरअसल, वार्ड पार्षद और कुछ वार्डवासियों के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा है। कुछ वार्डवासियों का आरोप है कि वार्ड पार्षद भूरा मंदिर के चबूतरे से लगी जमीन में अवैध निर्माण करवाना चाह रहे थे। इसी को लेकर रहवासियों ने गुरुवार को जिला प्रशासन को अवैध निर्माण की शिकायत भी की थी। वहीं, पार्षद ने कहा कि अवैध निर्माण जैसी कोई बात नहीं है। इस जमीन पर आंगनवाड़ी प्रस्तावित है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img