Tuesday, February 24, 2026
19 C
Bhopal

BJP मंडल अध्यक्ष निकला नकली डीएपी निर्माता

खंडवा में नकली डीएपी खाद बनाकर बेचने वाले बीजेपी मंडल अध्यक्ष को शनिवार को कोर्ट से जमानत मिल गई। दरअसल, पिछले सोमवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने नकली डीएपी से भरी पिकअप गाड़ी पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि रूस्तमपुर निवासी महेश महाजन से खाद खरीदना था।

पुलिस ने महेश के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। वहा से पता चला कि महेश अपने बाड़े में नकली डीएपी तैयार करता था।

700 रुपए में बिकने वाला खाद 1300 में बेचता था

खालवा पुलिस ने शनिवार को महेश को कोर्ट में पेश किया। आराेपी को हरसूद कोर्ट ने जमानत दे दी। खालवा टीआई राजकुमार राठौर के मुताबिक आरोपी महेश महाजन बाजार में 700 रुपए के भाव में बिकने वाली कोरोमंडल खाद को इफको प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना के नाम से प्रिंटेट बोरियों में भरकर बेचता था। आदिवासी ग्रामीण अंचल में किसानों को यह बोरियां 1300 से लेकर 1500 रुपए तक में बेची जा रही थी।

लोडिंग वाहन से नकली डीएपी की 34 बोरियां जब्त की गई थी। इस रैकेट में अन्य लोग भी शामिल है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

भाजपा का मंडल अध्यक्ष, इंदौर से लाता था बोरियां

किसानों को ठगने वाला आरोपी महेश महाजन भाजपा से जुड़ा हुआ है। वह बोरगांव मंडल के तहत पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अध्यक्ष है। भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल का कहना है कि प्रदेश संगठन को अवगत कराया है। उसे पद से निष्कासित किया जाएगा। इधर खालवा पुलिस के महेश के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। वह इंदौर से इफको प्रिंटेट थैलियां लाता था।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img