Tuesday, February 24, 2026
27.8 C
Bhopal

टेलीग्राम ग्रुप्स से पेपर खरीदना पड़ सकता है भारी

आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए साइबर क्राइम ब्रांच ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। छात्रों और नागरिकों को टेलीग्राम ग्रुप्स पर बिकने वाले फर्जी पेपरों से बचने की चेतावनी दी गई है। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा के समय साइबर फ्रॉड गैंग सक्रिय हो जाती हैं। टेलीग्राम ग्रुप्स के माध्यम से नकली प्रश्न पत्र बेचकर बड़ी रकम की ठगी करते हैं। इन ग्रुप्स में हजारों लोग जुड़े होते हैं, जिनमें कई छात्र भी शामिल होते हैं।

फर्जी पेपर के जाल में न उलझे साइबर क्राइम अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम ग्रुप्स में जुड़कर पेपर खरीदना न केवल परीक्षा में फेल होने का खतरा बढ़ा सकता है, बल्कि छात्रों का करियर भी दांव पर लग सकता है। धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। भोपाल साइबर क्राइम के पास कई शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए फर्जी पेपर बेचने की जानकारी सामने आई है। पिछले साल भी इस तरह की शिकायतों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब टेलीग्राम से संबंधित ग्रुप्स की जानकारी मांगी जा रही है, ताकि उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके। साइबर टीम ने टेलीग्राम पर पांच एक्टिव ग्रुप्स के खिलाफ FIR भी दर्ज की है।

टेलीग्राम पर एक्टिव ग्रुप्स के खिलाफ की FIR

  • Mp Board Paper Leak
  • SUPPLEMENT PAPER LEAK
  • MP BOARD PAPER LEAK2025
  • MP BOARD PAPER LEAK 2024-25
  • MP BOARD CLASS 12 PAPER 2025

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

साइबर क्राइम अधिकारियों ने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और किसी भी फर्जी टेलीग्राम ग्रुप से न जुड़ें। ऐसा करने से न केवल वे धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं, बल्कि उनके भविष्य पर भी खतरा मंडरा सकता है। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार होता है या ऐसे ग्रुप्स की जानकारी रखता है, तो उसे तुरंत साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img