Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

युवक को रात में बुलाकर किया अप्राकृतिक कृत्य

राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र में एक युवक से उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक ने अपने परिचित को रात में पुलिया पर बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर मारपीट कर उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें कीं। आरोपी के साथी ने इस पूरी वारदात का मोबाइल से वीडियो भी बनाया।

शर्मिंदगी और भय के कारण पीड़ित दो दिनों तक चुप रहा, लेकिन अंततः हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और FIR दर्ज कराई। एसडीओपी मंजु चौहान ने बताया कि फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फोन पर बुलाया, फिर रची साजिश

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी करता है। 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे उसके मोबाइल पर विकास मीना का फोन आया। विकास ने उसे हनुमान मंदिर के आगे पुलिया के पास जल्दी आने को कहा। वह वहां पहुंचा तो देखा कि वहां विकास के साथ एक और युवक मौजूद है, जिसे वह पहले से नहीं जानता था।

तीनों वहीं पुलिया पर बैठकर शराब पीने लगे। करीब आधे घंटे बाद फरियादी ने कहा कि वह घर जा रहा है, लेकिन विकास ने और शराब पीने की जिद की। उसने फरियादी से पैसे मांगे, जिस पर फरियादी ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। यही बात विकास को नागवार गुजरी। उसने गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दीं और मारपीट पर उतर आया।

पीड़ित को जमीन पर गिराया, फिर अश्लील कृत्य

पीड़ित ने बताया कि विकास ने उसे गिराकर उसके सीने पर बैठकर थप्पड़ और मुक्के मारे। फिर उसने हद पार करते हुए अश्लील कृत्य किया। पीड़ित दर्द और दहशत में चिल्लाता रहा। इस दौरान विकास का साथी वारदात का वीडियो बनाता रहा। पीड़ित के मुताबिक विकास बोला अगर किसी को बताया तो तेरे उस वीडियो को वायरल कर दूंगा… और जान से खत्म कर दूंगा।

डर के कारण पीड़ित रातभर चुप रहा और घर लौटकर सो गया। अगले दिन पीड़ित सीहोर स्थित अपने ससुराल चला गया, लेकिन मानसिक रूप से टूट चुका था। आखिरकार उसने अपने भाई को पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत उसे लेकर परवलिया सड़क थाने पहुंचे।

त्योहार समिति का पुलिस पर आरोप

ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार समिति के अध्यक्ष एवं भीम आर्मी मध्यप्रदेश के प्रदेश महासचिव मो. दानिश ने पीड़ित परिवार को सहयोग देते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दानिश बोले “दरिंदगी, मॉब लिंचिंग और ब्लैकमेल… लेकिन पुलिस ने हल्की धाराएं लगाईं।

मो. दानिश खान ने कहा कि यह घटना 11 और 12 नवंबर की दरमियानी रात की है। पीड़ित मुस्लिम युवक के साथ गांव के एक मीना समाज के युवक ने न सिर्फ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की बल्कि उसके ऊपर जबरदस्ती शराब डाली, पेशाब किया और मॉब लिंचिंग जैसा व्यवहार किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कि“इसमें इतनी बर्बरता झेली गई, लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट और अड़ीबाजी की धाराएं लगा दीं। वीडियो में जिस तरह उसके संवेदनशील अंगों को खींचा गया, उससे उसकी जान भी जा सकती थी। इतनी हल्की धाराएं लगाने का औचित्य क्या है? दानिश खान ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद डरा हुआ था। उन्होंने कहा “पीड़ित के साथ मौजूद एक दलित युवक के पास वीडियो पहुंचा था।

जब उसने वीडियो डिलीट करने से मना किया तो उसकी बेटी को उठाने तक की धमकी दी गई। उस परिवार पर दबाव बनाकर वीडियो डिलीट कराई गई। जब पीड़ित और उसके साथी समझौता करने गए तो उनके साथ उल्टा मारपीट की और उन पर ही केस दर्ज करा दिया गया। यही कारण था कि पीड़ित डरकर सीहोर शिफ्ट हो गया था। दानिश खान ने कहा कि पीड़ित शारीरिक रूप से विकलांग है और ऐसे में धमकियां उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ीं।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img