Saturday, April 11, 2026
34 C
Bhopal

चंद्रशेखर आजाद की एक्स गर्लफ्रेंड का प्रतीक यादव पर हमला

अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के कथित तलाक विवाद ने अब राजनीतिक और सामाजिक तूफान का रूप ले लिया है। इस विवाद में एंट्री मारते हुए यूपी के सांसद चंद्रशेखर आजाद की एक्स गर्ल फ्रेंड रोहिणी घावरी ने न सिर्फ प्रतीक यादव को खुलेआम ‘मूर्ख’ कह दिया, बल्कि पुरुषों की सोच पर भी करारा हमला बोल दिया।

अपर्णा यादव के लिए खुला समर्थन, बोली- ‘महिला की तरक्की पुरुषों से बर्दाश्त नहीं’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए रोहिणी घावरी ने लिखा – “बहुत कम पुरुष महिला की तरक्की देख पाते हैं। यही वजह है कि ज़्यादातर महिला नेत्रियां या तो शादी नहीं करतीं या तलाकशुदा होती हैं।” रोहिणी घावरी ने आगे लिखा – “अपर्णा यादव जी ने मेरे लिए बयान दिया था, आज मैं उनके साथ खड़ी हूं।”

रोहिणी ने प्रतीक यादव को टैग करते हुए तीखा सवाल दागा- “प्रतीक जी, जब वो घर तोड़ रही थी, तब तुम मूर्ख थे क्या?” साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि हर बार महिलाओं को ही दोषी ठहराने की मानसिकता गलत है।

प्रतीक यादव ने लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपर्णा बिष्ट यादव पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा –“मैं इस स्वार्थी महिला से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया है। वह सिर्फ नाम और दबदबा बनाना चाहती है। मेरी मानसिक स्थिति खराब है और उसे कोई परवाह नहीं। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी।”

Hot this week

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​ ​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img