आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में CISF के ASI की मौत

भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) में आग बुझाने के दौरान बुरी तरह घायल CISF के ASI गोवर्धन प्रसाद शर्मा की रविवार को मौत हो गई। वे 26 फरवरी को यहां लगी आग को बुझाने पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही अग्निशमन यंत्र उठाया, और खोलने का प्रयास किया। वह फट गया। जिससे उनके जबड़े में फ्रेक्चर हो गए थे। सिर में भी गंभीर चोट लगी थी। बीते 21 दिनों से उनका उपचार चल रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्लांट में ड्रिल करते समय लगी थी आग

मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी गोवर्धन प्रसाद शर्मा (57) भेल परिसर में परिवार के साथ रहते थे। उनके बेटे शुभम शर्मा ने बताया- मेरे पिता CISF में ASI के पद पर पदस्थ थे। 26 फरवरी को भेल प्लांट में ड्रिल करते समय आग लग गई थी। पिता इस समय ड्यूटी पर थे, उन्होंने अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाना चाहा।

जैसे ही यंत्र का कैप खोला वह ब्लास्ट हो गया। तेज रफ्तार में निकला कैप उनके जबड़े से टकराया। जिससे जबड़े में कई फ्रैक्चर आए थे। चेहरे और सिर पर भी चोटें थीं। घटना के बाद उन्हें साथियों ने प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। तभी से उनका उपचार चल रहा था।

13 मार्च के बाद होश में नहीं आए

परिजनों के मुताबिक गोवर्धन प्रसाद शर्मा की हालत में सुधार भी हुआ। लेकिन, 13 मार्च को अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद होश में नहीं आए। रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अंतिम संस्कार रायपुर में किया जाएगा।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770