Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड

भोपाल के कोलार इलाके में 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके परिजन घर के बाहर होली खेल रहे थे। जब वे अंदर आए, तो बेटी को फंदे से लटका पाया। तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छात्रा के आत्महत्या के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस के अनुसार, इस समय उसकी परीक्षाएं चल रही थीं। मृतका के पिता शिक्षक हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

एक दूसरे मामले में मंगलवारा स्थित रामा इंटरनेशनल होटल में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 53 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है, जो होटल में ही काम करते थे और वहीं रहते थे। थाना प्रभारी अजय सोनी के अनुसार, रवि के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अफसर मेस में कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप

उधर जहांगीराबाद स्थित पुलिस अफसर मेस में एक कर्मचारी का शव है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राजे समुद्र के रूप में हुई है। उनके भाई अजय ने बताया कि, शुक्रवार को होली मनाने के बाद वे सोने चले गए थे, लेकिन शनिवार सुबह जब वे नहीं उठे, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। जांच करने पर उन्हें मृत पाया गया। अब पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Hot this week

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

Topics

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img