Tuesday, August 5, 2025
24 C
Bhopal

भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने किया ध्वजारोहण

देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को भोपाल में सुबह करीब 9 बजे लाल परेड ग्राउंड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। हर्ष फायर के बाद परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का वाचन किया। सीएम ने पुलिस अफसरों को वीरता पदक से सम्मानित किया। प्रदेश के इतिहास में पहली बार 15 अफसरों को वीरता पदक दिए गए।

मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त, भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल रहीं। इनमें प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्‍त्र बल (उत्‍तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्‍त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्‍त टुकड़ी, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी (सीनियर विंग गर्ल्‍स), एनसीसी (सीनियर डिवीजन), गाइड गर्ल्‍स, स्‍काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाड़ली बहना और अश्‍वरोही दल रहे।

इससे पहले, सुबह 8 बजे कमिश्नर ऑफिस में कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कलेक्टोरेट में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने ध्वजारोहण किया।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर आम लोगों में भी खासा उत्साह है। पूर्व संध्या को उन्होंने अपने घरों पर आकर्षक रोशनी की। भोपाल की ऐतिहासिक इमारतें, सरकारी दफ्तर, मंदिर भी जगमगा उठे।

लाल परेड ग्राउंड पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को सीएम . मोहन यादव ने सम्मानित किया।

लाल परेड ग्राउंड पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसरों को सीएम . मोहन यादव ने सम्मानित किया।

सीएम के भाषण की खास बातें

  • प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल विश्वविद्यालय खोले जाएंगे।
  • श्रमिकों को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 नई उद्योग इकाइयां शुरू होंगी। इसमें 17 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • खजुराहो में देश के पहले पारंपरिक कला वाले गुरुकुल की स्थापना होगी।
  • पशुपालन और डेयरी विकास विभाग का नाम बदलकर पशुपालन, गो-पालन और डेयरी विभाग होगा। पशु आहार योजना पर इस वर्ष 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • वर्ष 2024-25 में 5 हजार 100 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण और नवीनीकरण किया जाएगा।

Hot this week

लेट आने वाले 107 कर्मचारियों को नोटिस, इनमें 34 डॉक्टर

भोपाल के सरकारी अस्पतालों में लेटलतीफ आने पर दो...

तबस्सुम ने अपने प्रेमी दानिश के साथ मिलकर पति की हत्या कराई

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रूह कंपा देने वाली...

भोपाल एमडी ड्रग केस- दो विदेशी गिरफ्तार

राजधानी में नशे के कारोबार को लेकर भोपाल पुलिस...

भोपाल में जल भराव की समस्या से रहवासी परेशान

भोपाल के कटारा हिल्स के अमलतास स्वर्ण कुंज कॉलोनी...

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से हैरान कर देने वाला मामला...

Topics

भोपाल से 57 किमी दूर मिली तीन साल की मासूम

गांधी नगर थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन साल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img