Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

CM का ऑफर- ज्यादा सदस्य बनाओ, सरकार में मौके मिलेंगे

बीजेपी 1 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाने जा रही है। पार्टी ने मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को भोपाल स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सीएम ने कहा कि सदस्यता अभियान में काम करके दिखाने वालों को पद भी मिलेंगे।

बैठक में तय किया गया है कि मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से संगठन के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएंगे।

प्रदेश की जनसंख्या का आधा वोट बैंक भाजपा का होना चाहिए

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘प्रदेश की जनसंख्या का आधा वोट बैंक भाजपा का होना चाहिए। इस बार हारी हुई विधानसभा के गली-मोहल्लों और कॉलोनियों को टारगेट करना है।’

सीएम ने कहा- ‘अभी तुरंत बाद बहुत सारी समितियां बनने वाली हैं। रोगी कल्याण समिति, जनभागीदारी समिति, एल्डरमैन ऐसे बहुत सारे काम सरकार के विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़कर अभी आने वाले हैं। अब अपने पास मौका है, आप सदस्यता करके बताओ। आप आगे बढ़ो, हम आपके पीछे चलेंगे। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी मौका मिल जाएगा। लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं जो रसीद कट्‌टे दिए थे उनका क्या किया। सदस्यता काम का आधार भी बनेगी।’

सीएम बोले- 16 विधानसभा सीटें ऐसी, जहां काम करने की जरूरत

सीएम ने कहा, ‘ इस बार विधानसभा चुनाव में 230 में से 165 सीट जीते। 16 सीटें ऐसी हैं, जहां हमें काम करने की जरूरत है। हमें देखना है कि कौन सी कॉलोनी, मोहल्ले अछूते रह गए। जिस तरह एयरपोर्ट पर एस्केलेटर चलता है, एक कदम रखो, तो वह खुद ही ऊपर ले जाता है। इसी तरह अपने काम को संगठन से एस्केलेटर की तरह जोड़ें। हम अपनी गति बढ़ाए, तो खुद ही समाज की स्वीकार्यता बढ़ती जाएगी।

सीएम ने कहा- त्योहारों पर हम समाज में आगे बढ़ेंगे, तो फायदा मिलेगा। मंत्री, विधायक और सांसद सब मिलकर केवल सदस्यता का काम करेंगे। हम भी प्रवास के दौरान सिर्फ सदस्यता पर ही काम करेंगे। इसके अलावा, कोई टारगेट नहीं है। अब अपने पास मौका है।

भाजपा की बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

भाजपा की बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने दिए ये टिप्स

  • ट्राइबल के 89 ब्लॉक में एसटी मोर्चे के अध्यक्ष को टोली में पदेन सदस्य बनाएं।
  • 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर सदस्यता के लिए आमंत्रित करें।
  • विश्व विजय दिवस पर युवाओं को आमंत्रित करें।
  • इंजीनियर्स को, डॉक्टरों को सदस्य बनाएं।
  • जहां भाजपा नहीं जीतती, वहां जाकर सदस्यता करानी है।
  • हर घर भाजपा के नारे के साथ सदस्यता करें।
  • हर नगर पंचायत में दो होर्डिंग लगवाएं।
  • रास्ते, चौराहों पर सदस्यता नंबर कमल का फूल बनवाएं।
  • मुख्यमंत्री, अध्यक्ष सहित सभी नेता मंत्री सदस्यता कराने जाएंगे।

कार्यशाला में प्रदेश कोर ग्रुप, संभाग पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया के प्रभारी, सह प्रभारी, विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक शामिल रहे।

जिला, मंडल और बूथ स्तर पर भी होंगी कार्यशालाएं

बैठक के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अरुण सिंह ने कहा भाजपा के संगठन पर्व की शुरुआत के साथ विभिन्न राज्यों में कार्यशालाएं शुरू हो गई हैं। प्रदेश की कार्यशाला के बाद पर जिले स्तर पर कार्यशालाएं होंगी, फिर मंडल की कार्यशालाएं होंगी। 31 अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशालाएं होंगीं। इन कार्यशालाओं के बाद प्राथमिक सदस्यता शुरू होगी।

सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा जी प्रधानमंत्री जी को सदस्यता दिलाएंगे। फिर स्वयं सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष सदस्यता दिलाएंगे। जिलों के सदस्यता अभियान में विधायक, सांसद भाग लेंगे। यह सदस्यता अभियान सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होगा। हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

Hot this week

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img