Friday, February 20, 2026
19.1 C
Bhopal

दुबई पहुंचे सीएम मोहन यादव का हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई से 7 दिन की विदेश यात्रा पर हैं। वे पहले दिन रविवार को दुबई पहुंचे। यहां दुबई के काउंसिल जनरल ऑफ इंडिया सतीश कुमार सिवन ने उनका स्वागत किया है।

सीएम 15 जुलाई तक दुबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे। इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल और लूलू, लैंडमार्क, नकील जैसे बड़े समूहों से निवेश, लॉजिस्टिक्स, रिटेल व वेयरहाउसिंग पर चर्चा करेंगे।

ब्रांड मध्यप्रदेश कार्यक्रम से होगी शुरुआत दुबई के होटल अटलांटिस में ‘ब्रांड मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में प्रदेश की उपलब्धियों, निवेश अवसरों और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की विविधता और क्षमताओं को दर्शाने वाली थीम प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही प्रवासी समुदाय को मध्यप्रदेश की बदलती तस्वीर से अवगत कराएंगे।

फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ और प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद

दुबई में रह रहे मध्यप्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। इस संवाद में वे उन्हें प्रदेश के निवेश अवसरों, अधोसंरचना, जन-कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक भागीदारी के लिए तैयार नई व्यवस्था से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रवासी प्रतिभाओं को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी देंगे।

भारतीय मूल के उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में सक्रिय भारतीय मूल के प्रमुख उद्योगपतियों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इस दौरान वे ईएसडीएम, फार्मा, टेक्सटाइल, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य संभावित क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में उद्योगों को पारदर्शी नीति, आवश्यक अधोसंरचना और सरकार की सक्रिय भागीदारी के साथ मजबूत समर्थन से अवगत कराया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी मध्यप्रदेश की विरासत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश की लोक-संस्कृति से जुड़े विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन में लोकनृत्य, गीत, बटिक प्रिंट और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया जाएगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों को राज्य की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ने का संदेश भी देंगे।

उद्योग प्रतिनिधियों के साथ होगा निवेश संवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई के उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश संवाद में शामिल होंगे। संवाद के दौरान मध्यप्रदेश में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क, लॉजिस्टिक्स हब, ग्रीन एनर्जी जोन और ‘एक जिला-एक उत्पाद’ जैसी पहल की जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रदेश में उद्योगों के लिए स्थायित्व, पारदर्शिता और स्पष्ट नीति से भी अवगत कराया जाएगा।

सीएम द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होंगे उद्योगपति मुख्यमंत्री डॉ. यादव की ओर से आयोजित डिनर में दुबई के प्रमुख उद्योगपति, प्रवासी भारतीय और प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा भी करेंगे।

सिंघार बोले-कभी बताया नहीं कितना निवेश आया इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी, आपको विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं। आपने पिछले 20 महीनों में लगभग 4 बार विदेश यात्राएं की। जिनमें लंदन, जर्मनी और जापान शामिल हैं। आपसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में निवेश के नाम पर दर्जनों विदेश यात्राएं की थीं लेकिन कभी यह नहीं बताया कि कितना निवेश आया।

उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए आप भी विदेश यात्राएं कर रहे हैं। जनता को बिना यह बताए कि उनका पैसा कहां खर्च किया जा रहा है। पिछले 20 माह में आपने कई रीजनल, स्टेट और अंतर राज्य इन्वेस्टमेंट समिट आयोजित किए, और अब विदेश में भी इन्वेस्टमेंट लाने के लिए गए हैं लेकिन उसका असर जमींन पर होता नहीं दिख रहा है। निवेश मांगा नहीं जाता बल्कि उसे आकर्षित करना पड़ता है। निवेश आकर्षित करने की पहली शर्त, भय और भ्रष्टाचार से मुक्त शासन है जो प्रदेश से गायब है।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img