आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

सीएम शिवराज ने मंदसौर में किया चुनावी सभा को संबोधित


भोपाल 10/05/2024l पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, शुक्रवार को मंदसौर और रतलाम लोकसभा पहुंचें और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड-शो कर जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने मंदसौर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जावद और नगरी में चुनावी सभाएं की और रतलाम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर के समर्थन में सैलाना और बिरमावल में जनसभा को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर भोपाल स्थित गुफा मंदिर पहुंचें और सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान श्री चौहान ने मंडली के साथ मंच पर बैठकर भजन भी गाया। पूर्व सीएम ने कहा कि, हम सभी को सद्बुध्दि मिले, अच्छे काम कर के अपने मानव जीवन को सफल और सार्थक बनाएं यही भगवान परशुराम जी के चरणों में प्रार्थना है। हम सबका कर्तव्य है कि, हम भी न्याय पथ पर चलें, जीना वास्तव में उसी का जीना है जो दूसरों के लिए जीता है।
इंडी गठबंधन के नेताओं ने बुध्दि और विवेक खो दिया है
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं, उन्होंने बुद्धि और विवेक खो दिया है। उन्होंने कहा कि, मणिशंकर जी ये यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं और भारत ने साफ कहा है कि, हम सब के कल्याण में विश्वास रखते हैं, विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत डरने वाला नहीं है। जो डरपोक लोग हैं, वो सब इंडी गठबंधन में ही हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये राजनीति के जोकर बन गए हैं, मणिशंकर अय्यर हों, सैम पित्रोदा हों, संजय राउत हों इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये पराजय के भय से ऐसे उट-पटाँग बयान दे रहे हैं कि, जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है।
कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक हैं
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है। एक सैम पित्रोदा है, जो स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सलाहकार रहें हैं और राहुल गांधी के गुरू हैं। वो कह रहें हैं कि, भारत में विरासत टैक्स लगाना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, अगर माता-पिता की मौत हो जाती है तो उनकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खजाने में चला जाएगा और उनके बेटे-बेटी को केवल 45 प्रतिशत ही मिलेगा। भारत में गरीब, मजदूर अपना पेट काट काटकर कुछ बचा पाता है कि, उनके जाने के बाद बच्चों को कुछ देकर जाएं, और कांग्रेस इनसे ये भी छीन लेना चाहती है। वहीं अब सैप पित्रोदा ने कहा कि, भारत के लोग एक जैसे नहीं दिखते हैं, नॉर्थ-ईस्ट के लोग चिनियों जैसे दिखते हैं और दक्षिण के लोग अफ्रिकन जैसे दिखते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये कांग्रेस भारत की माटी से कट गई है, भारत की परंपराओं से कट गई है, इनकी सोच भारतीय नहीं रही है। कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है।
कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, आयोध्या में भव्य और दिव्य राममंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हुए। बहने घरों में दीपक जला रही थी, युवा नौजवान साथी भगवा पताकाएं लहरा रहें थे, पूरा देश आनंद उत्सव में डूबा हुआ था लेकिन एक पार्टी कांग्रेस रो रही थी। यहां तक की आयोध्या का अंसारी परिवार जिसने पूरी जिंदगी बाबरी मस्जिद का केस लड़ा उन्होंने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और प्राण-प्रतिष्ठा में भाग लिया। निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे, मुहूर्त खराब है। अब जब तक सूरज चांद और ये धरती रहेगी लिखा रहेगा कि, सोनिया और राहुल गांधी ने कांग्रेस को कलंकित किया था और भगवान राम का विरोध किया था। कांग्रेस की बुध्दि पर मंथरा बैठ गई है।
कांग्रेस, इंडी का प्रधानमंत्री कौन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तीन चीजें देखी जाती हैं, पहला पार्टी कौन सी है, दूसरा प्रधानमंत्री का चेहरा कौन है और तीसरा हमारा उम्मीदवार कौन है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री तो तय है कि, मोदी जी हैं और रहेंगे, लेकिन कांग्रेस और इंडी गठबंधन बताएं कि, उनका प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है, धन्नू है, कल्लू है, पन्ना है या जुम्मन हैं कोई नाम तो बताएं। कभी कहते हैं कि, बाद में तय करेंगे। कभी कहते हैं कि, बारी-बारी से बन जाएंगे। ऐसी कांग्रेस और गठबंधन कभी भी देश और जनता का भला नहीं कर सकते है। पूर्व सीएम ने कहा कि, जब हम बाजार में मटका भी खरीदने जाते हैं तो देखकर लेते हैं कि, कहीं से फूटा तो नहीं है, सब्जियां खरीदने जाते हैं तो देखते हैं कि, कहीं खराब तो नहीं है। हम मटका और सब्जियां देखकर लेते हैं तो प्रधानमंत्री भी देखकर ही चुनेंगे। भाजपा नंबर वन पार्टी हैं और मोदी जी नंबर वन नेता हैं। विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।
लखपति दीदी मेरे जीवन का मिशन
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैंने बचपन में देखा था कि, बेटा-बेटी भेदभाव किया जाता था। बहनों की तकलीफ भी देखी थी। तभी से मन में संकल्प था कि, बहन-बेटियों के जीवन में नई रोशनी लानी है। आप सभी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बना तो सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की। आज मुझे कहते हुए गर्व है कि, मध्यप्रदेश की धरती पर 50 लाख से भी ज्यादा लाड़ली लक्ष्मियां हैं। जब सांसद, विधायक था तो कभी 20-30 ही बेटियों की शादी करवा पाता था, लेकिन मुख्यमंत्री बनकर कन्या विवाह योजना बनाई और लाखों बेटियों की शादी करवाई। फिर बहनों को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत रिज़र्वेशन दिया, मध्यप्रदेश बहनों को रिज़र्वेशन देने वाला पहला राज्य बना। संबल योजना के तहत बहनों को बच्चों के जन्म से पहले 4 हजार और जन्म के बाद 12 हजार रूपए देने का काम किया। ताकि बहनें भी महीना, दो महीना आराम कर सकें। फिर आई लाड़ली बहना योजना, इस योजना ने तो बहनों के जीवन में क्रांतिकारी बदलवा लाए। अब लखपति दीदी का सफर तय करना है। लखपति दीदी मतलब हर बहन की सालाना आय 1 लाख रूपए से अधिक हो। प्रधानमंत्री जी ने भी कहा कि, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है।
मोदी जी अभूतपूर्व नेता हैं
पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मोदी जी अद्भुत, अभूतपूर्व नेता हैं। मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक-एक कर सभी मुद्दे हल हो गए हैं। कश्मीर से धारा 370 हट गई है, तीन तलाक जैसा काला कानून समाप्त हो गया है। आयोध्या में 500 साल का संकल्प पूरा हुआ। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। दुनिया के कोने-कोने में भारत माता की जय के नारे लग रहे हैं। जब भारत माता के जयकारे लगते हैं तो हर भारतवासी का सीना गर्व से फूल जाता है। हमारा देश आज दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और मोदी जी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही हमारा भारत विश्व गुरू बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770