Tuesday, April 7, 2026
21.1 C
Bhopal

दशहरे के बाद भोपाल में होगी कलेक्टर-कमिश्नर की कांफ्रेंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दशहरे के बाद प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, एसपी, आईजी और कमिश्नरों के साथ एक कॉन्फ्रेंस करेंगे। मोहन सरकार में यह पहली कलेक्टर-कमिश्नर, एसपी-आईजी कॉन्फ्रेंस होगी।

मुख्य सचिव अनुराग जैन के कार्यकाल के विस्तार के बाद होने वाली इस कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में “विजय 2047 डॉक्यूमेंट” के साथ आगामी तीन सालों की कार्ययोजना पर सरकार का फोकस रहेगा। अधिकारियों को तीन सालों की प्राथमिकता वाले कार्यों और परियोजनाओं की जानकारी देकर उन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

पहले यह कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस इसी महीने 19 और 20 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन नवरात्रि पर्व की तैयारियों और कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इसे अब 2 अक्टूबर (दशहरे के बाद) आयोजित करने का निर्णय मुख्यमंत्री ने लिया है।

आज कैबिनेट बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दशहरे के बाद भोपाल में दो दिवसीय कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। यह कॉन्फ्रेंस फिजिकल रूप से आयोजित की जाएगी, जिसमें कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर, आईजी और पुलिस कमिश्नर शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे कॉन्फ्रेंस से पहले अपने-अपने विभागों की विस्तृत समीक्षा करें, ताकि जिन क्षेत्रों में प्रदर्शन कमजोर है, वहां सुधार लाया जा सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कॉन्फ्रेंस में आगामी वर्षों की कार्ययोजना और विजन डॉक्यूमेंट पर भी चर्चा की जाएगी।

कलेक्टरों की रैंकिंग भी होगी सार्वजनिक

मोहन सरकार ने दो माह पूर्व कलेक्टरों के कामकाज की रैंकिंग करने का निर्णय लिया था, जिस पर एमपीएसईडीसी कार्य कर रहा है। इसके लिए पैरामीटर्स तय किए गए थे, जिनमें कुछ बदलाव करते हुए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

अक्टूबर में होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में कलेक्टरों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। अतः कलेक्टरों को शासन के प्राथमिकता वाले पैरामीटर्स पर फोकस कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वदेशी से समृद्धि के संकल्प के साथ मनाई जाएगी दीपावली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट बैठक से पूर्व अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने उद्बोधन में कहा था कि देश को शीघ्र ही एक बड़ा तोहफा मिलेगा। नई पीढ़ी के जीएसटी सुधार किसानों, एमएसएमई, मध्यम वर्ग, महिलाओं और युवाओं के जीवन को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। यह आम आदमी के जीवन को सुविधा और समृद्धि देने वाले उपहार हैं।

इस बार दीपावली “स्वदेशी से समृद्धि” के संकल्प के साथ मनाई जाएगी। स्वदेशी से आत्मनिर्भरता के दीप हर घर में प्रज्वलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे जीएसटी सुधारों की जानकारी और उनके लाभों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके लिए स्वदेशी आंदोलन भी चलाया जाएगा।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img