Thursday, February 12, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल में ED के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

एमपी कांग्रेस के नेता भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यालय से मंजीरे बजाते हुए अरेरा हिल्स स्थित ईडी कार्यालय के सामने पहुंचे। व्यापमं चौराहे पर सभा हुई।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की। इस दौरान भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, बाबू जंडेल, महेश परमार बैरिकेड रक चढ़ गए। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता नीचे गिर गए।

उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि बीजेपी पर पहले संकट आता था तो आरएएस पीछे से मदद के लिए आ जाती थी। अब वो रोल ED अदा कर रही है। अब जब भी बीजेपी संकट में होती है तो ED तुरंत आगे आ जाती है। अब ED को एक पॉलिटिकल विंग घोषित कर देना चाहिए।

व्यापम चौराहे के पास कांग्रेस द्वारा बनाए गए मंच पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया, डॉ. गोविंद सिंह, कांतिलाल भूरिया, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़, महेश परमार,दिनेश गुर्जर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के साथ मौजूद हैं।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img