Thursday, February 26, 2026
31.4 C
Bhopal

ग्वालियर में ठेकेदार से 90 लाख की ठगी

ग्वालियर में शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने ग्वालियर के एक ठेकेदार से 90 लाख रुपए की ठगी कर ली। ठेकेदार ने प्लॉट बेचकर यह रकम शेयर बाजार में निवेश की थी। जब ना तो मुनाफा मिला और ना ही रकम वापस आई, तब जाकर उसे ठगी का एहसास हुआ। अब उसने पुलिस से शिकायत की है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ झांसा

पीड़ित संजय सिंह चौहान गोला का मंदिर इलाके में रहते हैं और पेशे से ठेकेदार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने वाले वीडियो देखे। इसके बाद एक प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी के जरिए उन्होंने शेयर बाजार में पैसा लगाना शुरू किया।

दो बार में ठग लिए 90 लाख रुपए

संजय सिंह के अनुसार ठगों ने पहले उन्हें 40 लाख रुपए निवेश करने के लिए कहा। फिर दूसरी बार 50 लाख रुपए और मंगवाए। उन्होंने बताया कि यह रकम उन्होंने अपनी बचत और प्लॉट बेचकर जुटाई थी। मगर निवेश के बाद ना ही कोई मुनाफा मिला, और ना ही रकम लौटाई गई।

शिकायत पर साइबर सेल जांच में जुटी

पीड़ित ने एसएसपी धर्मवीर सिंह से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद मामला साइबर सेल को सौंपा गया है। साइबर सेल के अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित से निवेश से जुड़े ट्रांजैक्शन और जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेज मिलने के बाद जांच शुरू की जाएगी और तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

Topics

ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, 1.31 करोड़ की ठगी

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा इलाके में साइबर ठगों...

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img