Wednesday, February 11, 2026
28.1 C
Bhopal

क्रेन हवा में अटकी, सांसद ने ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ा

क्रेन में बैठे सतना सांसद गणेश सिंह को झटका लगा तो वे ऑपरेटर पर भड़क गए। उसे सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मामला शुक्रवार को सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

सांसद गणेश सिंह ने सुबह रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। इसके बाद वे सेमरिया चौक पहुंचे। यहां क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में चढ़कर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद नीचे आते समय मशीन अचानक झटके से बीच में रुक गई। सांसद कुछ देर हवा में ही अटके रहे। मशीन हिली तो असंतुलन की स्थिति बन गई। इसके बाद हाइड्रोलिक बॉक्स नीचे आ पाया।

क्रेन के नीचे आते ही मारा थप्पड़ क्रेन के नीचे आते ही सांसद ने ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को अपने पास बुलाया। उसका हाथ खींचते हुए नाराजगी जताई। फिर थप्पड़ मार दिया। गणेश कुशवाहा नगर निगम की विद्युत शाखा में मस्टर कर्मचारी है। नगर निगम की विद्युत शाखा की हाइड्रोलिक क्रेन में ही सांसद सवार थे।

घटना के समय मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इनमें से किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

कांग्रेस ने कहा- भाजपा नेता अहंकार में कांग्रेस ने घटना को आपत्तिजनक बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा- सांसद द्वारा कर्मचारी को चांटा मारना बताता है कि भाजपाई किस तरह से दंभ और अहंकार में हैं। यह बताता है कि भाजपा, जनता और किसी की नहीं है, सिर्फ अहंकार की है।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img