Tuesday, February 24, 2026
23.1 C
Bhopal

लव जिहाद को कुचलना राजनीतिक नहीं दिलों का मुद्दा

राजधानी की हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि मुस्लिम धर्म में हिन्दू बेटियों को लव जिहाद में फंसा कर धर्म परिवर्तन कराने पर सवाब मिलता है। यह इस धर्म के लोगों ने स्वीकार किया है। तो अब उन्हें कुचला भी जाएगा और मारा भी जाएगा। अब ऐसा करने वालों को जन्नत भी नसीब होगी। शर्मा ने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह राजनीतिक दलों का नहीं दिलों का मुद्दा बन गया है। जिसके विरोध में सम्पूर्ण हिन्दू समाज सड़कों पर है।

मीडिया को दिए बयान में विधायक शर्मा ने कहा है कि हर हिन्दू के मन में अपने हिन्दुस्तान में बेटियों को नहीं बचा पाने का आक्रोश है। इन्हें लव के नाम पर फंसाया जा रहा है। तो ऐसा करने वालों, अपने मुगालते ठीक कर लेना। ड्रग्स माफिया हो या कोई और सबको कुचला जाएगा। जो अपराधियों के साथ हैं, उन सबको कुचला जाएगा।

हर कॉलेज के एंट्री गेट पर लगे कैमरा

उन्होंने कहा कि वे पुलिस कमिश्नर से मांग करेंगे कि राजधानी के हर छोटे होटलों में कैमरे लगाएं और भोपाल पुलिस के कैमरे से कनेक्ट किया जाए। कैफे, छोटे होटलों में कैमरे लगाए जाएं ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। सभी कालेज प्राचार्य और मालिकों को चिट्‌ठी लिख रहा हूं कि वे अपने कालेज के एंट्री गेट के पास से कालेज भवन तक कैमरे लगाएं। इसे भी भोपाल पुलिस को बताना होगा। कालेज और स्कूल परिसर के आस पास कौन कौन घूम रहा है इसकी जानकारी भोपाल पुलिस के पास रहनी चाहिए।

… तो हमारा जिन्दा रहना बेकार

शर्मा ने कहा कि हर हिन्दू में आक्रोश है कि अगर हम अपनी बेटी को नहीं बचा पाए तो हमारा जिन्दा रहना ही बेकार है। अपराधियों को सार्वजनिक सजा भी हो और यह समाज देगा भी। शर्मा ने कहा कि ड्रग्स पर एक्शन के लिए आरिफ मसूद प्रेरित कर रहे हैं। यह अच्छी बात है। लेकिन ऐसा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

नारी शक्ति हेल्पलाइन नम्बर जारी

सकल हिंदू समाज द्वारा लव जिहाद की घटनाओं पर जारी नारी शक्ति हेल्प लाइन नंबर पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि इस हेल्प लाइन पर सभी बेटियां संपर्क करें जो इस घटना की शिकार हुई हैं। इस पूरी हेल्पलाइन को बहन-बेटियों द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। मेरा बेटियों से आग्रह है, उनके साथ या किसी अन्य बेटी के साथ लव जिहाद जैसी घटना हो तो वह इस हेल्प लाइन पर संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने हेल्प लाइन नंबर जारी करने के लिए सकल हिंदू समाज को बधाई दी।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img