Thursday, February 12, 2026
19.1 C
Bhopal

साइबर जालसाजों ने एमपी पुलिस का फर्जी APK तैयार किया

साइबर जालसाजों ने मध्य प्रदेश पुलिस की फर्जी एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज (APK) तैयार की है। इसे बकायदा वॉट्सऐप ग्रुप में शेयर किया जा रहा है। लोगों से इसे डाउनलोड करने की अपील की जा रही है।

इधर, साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर साफ किया कि यह एपीके एमपी पुलिस का नहीं है। न ही एमपी पुलिस की ओर से ऐसा कोई एपीके तैयार किया है। फाइल फॉर्मेट में शेयर की जा रही, इस एप्लिकेशन को पुलिस ने डाउनलोड न करने की अपील की है।

बचाव के लिए यह कर सकते हैं

  • सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर किए गए अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड न करें।
  • केवल आधिकारिक स्रोतों से ऐप डाउनलोड करें।
  • दो-स्तरीय प्रमाणीकरण सक्रिय करें।
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
  • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें।

ठगी का शिकार होने पर तत्काल यहां करें शिकायत

किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा भोपाल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 9479990636 पर शिकायत दर्ज करें।

Hot this week

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

Topics

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img