आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

धरना दे रही महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया

भारतीय पहलवान लगातार दूसरे दिन भी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे है। विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कोच भी सालों से महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण कर रहे हैं। खेल मंत्रालय ने WFI से 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

धरना दे रही महिला पहलवानों को खेल मंत्रालय ने बुलाया है। बजरंग पुनिया ने मीडिया को बताया कि उनके पास खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने फोन आया है। अब पहलवान जंतर-मंतर से खेल मंत्रालय जा रहे है। WFI चीफ और सांसद बृजभूषण ने खेल मंत्री को फोन कर सफाई दी। उन्होंने कल कहा था कि, एक भी आरोप सही निकले तो फांसी चढ़ा देना। उन्होंने कहा, “पहलवानी में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस की उम्र 22 से 28 के बीच होती है। प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ी ओलिंपिक मेडल नहीं जीत सकते। यह वजह गुस्से में तब्दील हो रही है और इसीलिए वो प्रोटेस्ट कर रहे हैं।”

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770