Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

भोपाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

भोपाल के छोला थाना क्षेत्र स्थित उड़िया बस्ती में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मंदिर के पेड़ से लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, अंशु वानखेड़े(20) एक होटल में हाउसकीपिंग का काम करता था और अक्सर रात में अपने दोस्तों के घर सोने चला जाता था। सोमवार देर रात भी वह इसी तरह घर से निकला था। मंगलवार तड़के करीब 5 बजे जब मोहल्ले के एक पड़ोसी सूर्य नमस्कार के लिए बाहर निकले, तो उन्होंने मंदिर के पास पेड़ से लटकता हुआ शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अंशु के परिजनों और पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। छोला थाना पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल व कॉल डिटेल्स की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ पाएगी।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img