आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चुने गए दीपक खरे

भोपाल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक खरे चुने गए हैं। उन्हें कुल 1482 वोट प्राप्त हुए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेश व्यास (1346 वोट) को 136 वोटों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार श्रीवास्तव (1015 वोट) जीते हैं। सचिव पद पर मनोज श्रीवास्तव ने बाजी मारी है। वे 610 मतों से विजयी हुए। उन्होंने 1317 वोट हासिल कर मयूर चालिसगांवकर को मात दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अध्यक्ष पद के लिए मिले वोट

प्रत्याशीवोट
दीपक खरे1482
राजेश व्यास1346
प्रियनाथ पाठक634
जितिन राठौर118
राजेश कुमार टंडन23
कुल वोट3503

उप सचिव पद पर सोनल नायक को कुल 962 वोट प्राप्त हुए हैं। वे 405 वोटों से विजयी हुए। बता दें, कुल 30 पदों के लिए 8 जनवरी को वोटिंग हुई थी। जिसमें 6 पदाधिकारी और 24 कार्यकारिणी सदस्य हैं। बुधवार को कार्यकारिणी सदस्यों की मतगणना होगी।

जीत के बाद दीपक खरे ने अधिवक्ताओं का आभार जताया। कहा- मैंने पहले भी कुछ काम किए हैं। जो काम रह गए हैं उन्हें भी 2 माह के अंदर पूरा करूंगा।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770