Monday, February 23, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल में नकली नोट चलाने वाला डिलीवरी बॉय अरेस्ट

भोपाल के निशातपुरा पुलिस ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान नकली नोट खपाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिखावे के लिए स्विगी कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था। आसानी से पकड़ा न जा सके इसलिए केवल 100 और 50 रुपए के ही नकली नोट खुद चलाया करता था।

वह नकली नोट अपने घर में कम्प्यूटर से प्रिंट करता था। उसने अब तक करीब 40 हजार नकली नोट बाजार में खपा भी दिए हैं। इस बात का खुलासा उसने पुलिस की पूछताछ में किया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसीपी रिचा जैन ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चेकिंग के दौरान एक एक्टिवा सवार स्विगी कंपनी के डिलीवरी बॉय को रोका था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिस को शक हुआ और उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें कुछ नकली नोट मिले। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना जाकिर खान बताया, जो कोहेफिजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

पूछताछ में बोला- घर पर छिपा रखे हैं नकली नोट

पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची, जहां उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि नकली नोट उसके घर पर भी रखे हुए हैं। क्योंकि वह अपने घर में ही नकली नोट प्रिंट करता है। इसके बाद पुलिस की टीम शनिवार की तड़के सुबह उसे लेकर घर पहुंची और नकली नोट बरामद किए। पुलिस को उसके पास से 100 रुपए के 72 नोट और पचास रुपए के 59 नोट मिले। साथ ही पुलिस ने उसके पास से कम्प्यूटर प्रिंटर भी जब्त कर लिया।

40 हजार के नोट मार्केट में खपाए

सब इंस्पेक्टर अहिरवार ने बताया कि अब तक उसने चालीस हजार रुपए के नकली नोट बाजार में खपाए हैं। वह करीब छह महीने से नकली नोटों की प्रिंटिंग कर रहा था। वह सिर्फ पचास और सौ रुपए के नोट ही प्रिंट करता था। क्योंकि उसे पता था कि छोटे नोट मार्केट में आसानी से चल जाएंगे और किसी को उस पर शक भी नहीं होगा। पुलिस आरोपी से नकली नोट बेचने के एंगल पर भी पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img