Friday, February 20, 2026
17.1 C
Bhopal

निजी कंपनी की आयशर गाड़ी पलटी

इंदौर के एमआईजी और खजराना के बीच बने ओवरब्रिज पर शनिवार रात करीब 2 बजे निजी कंपनी का आयशर वाहन पलट गया। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

एमआईजी पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 2 बजे की है। आयशर कंपनी की बस (नंबर MP09DQ8083) बंगाली चौराहा की तरफ से रोबोट चौराहा की ओर जा रही थी।

इस दौरान मोड़ पर बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलटकर एक पोल से टकरा गई। हादसे में बस में सवार यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बाद में मदद कर बाहर निकाला गया।

बताया जाता है कि बस के अंदर एक व्यक्ति दब गया था। बाद में क्रेन की मदद से बस को उठाकर उसे बाहर निकाला गया। व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे का प्राथमिक कारण ओवर स्पीड सामने आ रहा है। बताया गया है कि इस ब्रिज के दोनों ओर से वाहन काफी तेज गति से आते-जाते हैं, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img