Wednesday, February 18, 2026
28.1 C
Bhopal

ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

भोपाल के सूखी सेवनिया इलाके में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में रायसेन जिले के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और देर रात बाइक से वापस लौटते वक्त डंपर की चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मिट्ठूलाल जाटव (64) निवासी पिपलाई गांव, कालीटोल (जिला रायसेन) के रूप में हुई है। वे भोपाल के आनंद नगर में रहने वाले एक रिश्तेदार की गंगाजली में शामिल होने आए थे। मंगलवार रात कार्यक्रम से लौटते वक्त भदभदा घाट के पास एक डंपर ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में मिट्ठूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया है कि मिट्ठूलाल गांव में खेती-किसानी करते थे।

Hot this week

पढ़ाई की खातिर मौत से सामना: 400 KV के हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ी विवाहिता

​इंदौर (बौरसी): शिक्षा की अलख जब जुनून बन जाए,...

घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़, रिश्तेदार पर केस दर्ज

​इंदौर | शहर के आजाद नगर इलाके में रिश्तों...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img