भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व मेंटेनेंस और आवश्यक सुधार कार्य किए जाने के कारण 2 से 6 घंटे तक की कटौती की जाएगी।
कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें ताकि उन्हें परेशानी न हो।
कहां और कब कटेगी बिजली?
| समय (कटौती की अवधि) | प्रभावित इलाके |
|---|---|
| सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक | जेल हिल्स एवं आसपास के क्षेत्र। |
| सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक | दानिशकुंज-2, 3 और 4, सिद्धी समृद्धि हाइट्स एवं आसपास। |
| सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक | निजामउद्दीन कॉलोनी, सागर स्टेट, सुख सागर कॉलोनी, सचितानंद नगर, रीगल स्टेट, सागर बंगलो, बीडीए, गोविंदपुरा, बंजारा बस्ती एवं आसपास। |
| सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक | आसाराम चौराहा, गांधी नगर, अर्जुन वार्ड, प्रताप वार्ड, धाकड़ चौराहा, ब्लेयर कॉलोनी फेस-1-2, लेक पर्ल स्प्रिंग एवं आसपास। |
| सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक | विट्ठन मार्केट, ई-5, अपेक्स बैंक कॉलोनी एवं आसपास। |
| दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक | भीम नगर, ओम नगर, वल्लभ नगर एवं आसपास। |



