Tuesday, April 7, 2026
27.3 C
Bhopal

इंदौर में किसान ने किया सुसाइड

इंदौर के गांधी नगर इलाके में रहने वाले एक किसान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम को पत्नी और बच्चे जब खेत से लौटे, तो उन्होंने उसे फंदे पर लटका देखा। किसान खेत से लाइट सुधारने का कहकर घर आ गया था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

गांधीनगर पुलिस के अनुसार, जम्मूडी हप्सी में रहने वाले किसान अर्जुन (35), पुत्र रामरतन मकवाना ने मंगलवार को अपने घर में फांसी लगा ली। अर्जुन की पत्नी और बेटी करीब 7 बजे घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। बड़े भाई को बुलाया गया और दरवाजा खोलने पर अर्जुन की सांसें चल रही थीं। उसे गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अर्जुन के परिवार वालों ने बताया कि वह शुरू से खेती-किसानी करता था। उसका एक बेटा और एक बेटी है, जो घटना के समय पत्नी के साथ खेत पर थे। आसपास के लोगों ने भी शाम के समय उसे लाइट सुधारते हुए देखा था। अर्जुन के माता-पिता धार में रहते हैं, जहां उसकी मां का उपचार चल रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

शादी नहीं होने से था तनाव में, जहर खा लिया

खुडैल के देवगुराड़िया में रहने वाले सचिन (38), पुत्र किशोर मालवीय ने अपने घर में जहर खा लिया। मंगलवार रात में तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। परिवार के लोगों ने बताया कि सचिन लांड्री का काम करता था। परिवार में एक बड़ा भाई और माता-पिता हैं।

सचिन की काफी समय से शादी नहीं हो रही थी, जिसके चलते वह डिप्रेशन में था। दोपहर में उसने जहर लिया। जब परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तब उसने तनाव में जहर खाने की बात कही। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

Topics

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img