Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

इंस्टाग्राम पर पिता को आया मैसेज-बेटे को मार देंगे:पुलिस में की शिकायत, ससुराल पर लगाया आरोप; साइबर पुलिस कर रही जांच

इंदौर के मल्हारगंज पुलिस ने पति-पत्नी विवाद में एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उनके ससुराल पक्ष ने फर्जी आईडी बनाकर यह मैसेज भेजे हैं, जिनमें उनके बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है।

मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, आयुष गोयल निवासी विध्यांचल नगर की शिकायत पर ‘नेहा अग्रवाल 9793’ नाम की आईडी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पीड़ित आयुष ने 23 जुलाई को मल्हारगंज थाने में जानकारी दी थी, जहां उसने बताया कि एक फर्जी आईडी से एक मैसेज मिला, जिसमें उनके बेटे को लकड़ी से मारने और प्रसाद में जहर मिलाने की बात कही गई।

आयुष का आरोप है कि यह आईडी उनकी सास के नाम पर बनाई गई है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके दस्तावेजों का उपयोग करके फर्जी सिम लेकर यह आईडी बनाई गई है। मैसेज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल और तांत्रिक क्रियाओं की बात भी कही गई है।

पति-पत्नी विवाद का पुराना मामला

पुलिस ने बताया कि आयुष के खिलाफ उनकी पत्नी रीना ने गाडरवाड़ा (राजस्थान) में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। आयुष ने पुलिस को बताया कि इस विवाद की जानकारी समाज के वरिष्ठ लोगों को है।

आयुष ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने 19 मई 2024 को उनके बेटे का गला बिजली के तार से दबाने की कोशिश की थी। उस दिन दरवाजा काफी देर तक बंद रहा और बेटे के रोने की आवाजें आती रही।

पुलिस ने आईडी लेकर की जांच शुरू

इस मामले में सायबर पुलिस से पूरी जानकारी निकालने के बाद पुलिस ने फर्जी आईडी को लेकर केस दर्ज कर लिया है। इसमें इस तरह के मैसेज आयुष को भेजने वालों की जांच की जा रही है।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img